{"_id":"648ef813630f042802056198","slug":"teachers-will-get-preference-in-inter-district-transfer-etah-news-c-163-1-sagr1019-1047-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: अंतरजनपदीय स्थानांतरण में शिक्षिकाओं को मिलेगी वरीयता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: अंतरजनपदीय स्थानांतरण में शिक्षिकाओं को मिलेगी वरीयता
Sun, 18 Jun 2023 05:56 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 18 Jun 2023 05:56 PM IST
विज्ञापन
तबादले के लिए 150 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने किया है आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
एटा। बेसिक शिक्षा विभाग में अंतरजनपदीय शिक्षक-शिक्षिकाओं के तबादले की प्रक्रिया चल रही है। जिले में 150 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने आवेदन किया है। तबादलों में महिलाओं को वरीयता दी जाएगी।
बेसिक शिक्षा विभाग में अंतरजनपदीय तबादलों से शिक्षकों की कमी आ सकती है। 150 शिक्षक शिक्षिकाओं ने तबादले के लिए आवेदन किया है। जिले से जितने शिक्षक जा रहे हैं, उतने ही आए तो सब कुछ पहले की तरह ठीक चलेगा। इससे कम आए तो विभाग में दिक्कत रहेगी। क्योंकि पहले से ही शिक्षकों की कमी चल रही है।
आवेदन करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं को एक प्रिंट बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा करना होगा। तबादले के लिए मेरिट बनेगी। जहां महिलाओं को वरीयता दी जाएगी। बीएसए संजय सिंह ने बताया कि दिव्यांग सहित बीमारी से ग्रसित शिक्षिकाओं सहित शिक्षकों को वरीयता मिलेगी। इसके अलावा पति-पत्नी दोनों नौकरी कर रहे हैं और दोनों अलग- अलग जिलों में हैं तो उनको भी वरीयता दी जाएगी।
विज्ञापन
21 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने कॉलम भरे गलत
बीएसए ने बताया कि तबादले के लिए आए आवेदनों को देखा जा रहा है। जहां 21 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने जन्मतिथि सहित अन्य कई कॉलम गलत भर दिए। शासन से एक दिन का समय सही करने का दिया है।