फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Teacher's salary increment not given since last 15 months, records missing from BRC

Etah News: 15 माह से नहीं लगी शिक्षक की वेतन वृद्धि, बीआरसी से अभिलेख गायब

Mon, 21 Oct 2024 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 21 Oct 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Teacher's salary increment not given since last 15 months, records missing from BRC
जलेसर। अवागढ़ ब्लॉक के एक शिक्षक की 15 माह में भी वेतन वृद्धि नहीं लगाई गई। बीएसए ने बीईओ अवागढ़ से रिपोर्ट मांगी तो बीआरसी से अभिलेख ही गायब हो गए।
विज्ञापन

ब्लॉक क्षेत्र के गांव नारऊ वीरनगर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक पद पर सुभाष चंद्र उपाध्याय तैनात हैं। उन्होंने बताया कि जुलाई 2023 से उनकी वेतन वृद्धि नहीं लगी है। सबसे पहले 5 मार्च 2024 में एक प्रार्थना पत्र बीएसए कार्यालय में प्रस्तुत किया था। कोई कार्रवाई न होने पर 8 अगस्त, 4 सितंबर एवं 15 अक्तूबर को भी बीएसए कार्यालय में प्रार्थनापत्र दिए, लेकिन अब तक कुछ नहीं हो सका है। आरोप लगाया कि विवाद की स्थिति में मुझे साजिशन निलंबित किया गया था। निलंबन के बाद जांच अधिकारी की रिपोर्ट 6 दिसंबर 2023 के आधार पर एक अस्थायी वेतन वृद्धि को रोकते हुए सवेतन बहाल कर दिया गया।
उन्होंने बताया कि बहाल होने के बाद 14 दिसंबर 2023 को पूर्व माध्यमिक विद्यालय सलेमपुर अवागढ से कार्यमुक्त होकर पदस्थापित विद्यालय उच्च प्राथमिक विद्यालय नारऊ वीरनगर में कार्यभार ग्रहण कर लिया। मगर वेतन वृद्धि पर जुलाई 2023 से अस्थायी रूप से लगाई गई रोक को हटाकर वेतनवृद्धि को अभी तक बहाल नहीं किया गया है।
विज्ञापन

सुभाष चंद्र ने बताया कि 4 सितंबर को मेरे पत्र के संबंध में बीएसए कार्यालय से 14 सितंबर को बीईओ अवागढ़ को जांच आख्या भेजे जाने के लिए पत्र भेजा गया, जो बीआरसी से गायब है। बिल बाबू के कहने पर 15 अक्तूबर को बीएसए कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया। बताया कि पूर्व के प्रार्थना पत्र भी गायब हैं। बीईओ अवागढ़ पवन कुमारी ने बताया कि आज ही उन्हें बीएसए कार्यालय से पत्र मिला है। पिछले पत्रों के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed