फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   TB hospital will be built near Sari at a cost of one crore

Etah News: कुसाड़ी के पास एक करोड़ की लागत से बनेगा टीबी अस्पताल

Sun, 23 Apr 2023 11:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 23 Apr 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
TB hospital will be built near Sari at a cost of one crore
एटा। उधार के भवन में संचालित होने वाले टीबी अस्पताल का अब अपना भवन होगा। इसके लिए गांव कुसाड़ी के पास भूमि को देखा गया है। जहां एक करोड़ रुपये से अधिक की लागत से टीबी अस्पताल बनाया जाएगा। इसमें जहां मरीजों के लिए लैब, एक्स-रे आदि सुविधाओं का इंतजाम होगा। वहीं चिकित्सकों के बैठने से लेकर रहने तक के कक्ष बनाए जाएंगे।
विज्ञापन


दो वर्ष पहले तक टीबी अस्पताल सीएमओ कार्यालय के पास संचालित होता था। जिला अस्पताल को मेडिकल कॉलेज बनाया गया। ऐसे में टीबी अस्पताल का भवन तोड़ना पड़ा। तबसे टीबी अस्पताल अस्थायी रूप से आईटीआई परिसर में संचालित हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार उच्चाधिकारियों को जमीन से लेकर भवन निर्माण के लिए पत्राचार किया जाता रहा।
विज्ञापन


शासन से जिला टीबी अस्पताल के लिए धनराशि अवमुक्त कर दी है। बीते वित्तीय वर्ष में स्वास्थ्य विभाग को जिला टीबी अस्पताल के निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये की धनराशि की पहली किस्त जारी की है। टीबी अस्पताल में मरीजों की जांच की लैब सहित चिकित्सकों व कर्मचारियों के बैठने के लिए कक्षों का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



मरीजों को नहीं लगानी पड़ेगी दौड़
अभी टीबी का संभावित मरीज जांच के लिए आईटीआई परिसर पहुंचता है तो उसका एक्स-रे वहां नहीं हो पाता है। ऐसे में मरीज को टीबी अस्पताल से पांच किलोमीटर दूर मेडिकल कॉलेज के लिए दौड़ लगानी पड़ती है। इसके अलावा वहां कई अव्यवस्थाएं है। टीबी अस्पताल का अपना भवन होने के बाद मरीजों को सभी सुविधाएं मिलेंगी। उन्हें अन्य कहीं की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।



आंकड़ों पर एक नजर
टीबी के मरीज- 2268 एमडीआर मरीज- 76
स्वयंसेवी संस्थाओं और चिकित्सकों द्वारा गोद लिए गए मरीज- 2118


अलीगंज रोड पर मंडी के पास पहले टीबी अस्पताल के लिए जमीन को देखा गया था। वहां कुछ और निर्माण होना है। ऐसे में अब टीबी अस्पताल के लिए कुसाड़ी के पास भूमि चिह्नित की गई है। प्रशासन से उसी भूमि में अस्पताल का निर्माण कराने की बात कही गई है। - डॉ. उमेश त्रिपाठी, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed