{"_id":"52a1ba933b5d8f7e48dd7f9e8bdb36e1","slug":"tata-magic-school-bus-crashed-into-steep-18-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाटा मैजिक खड़ी स्कूली बस से टकराई, 18 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टाटा मैजिक खड़ी स्कूली बस से टकराई, 18 घायल
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
Updated Tue, 24 Mar 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर से पटियाली के ग्राम बहादुर नगर सत्संग में जा रहे श्रृद्धालुओं से भरी टाटा मैजिक दरियावगंज स्टेशन गांव पर मंगलवार को सड़क पर खड़ी एक विद्यालय की बस में जा घुसी। हादसे में 18 श्रद्धालु घायल हो गए। आधा दर्जन गंभीर घायलों को कानपुर रेफर किया गया है।
घटनाक्रम के अनुसार यूपी77सी6497 टाटा मैजिक गाड़ी सोमवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे गांव आनन्द नगर रावतपुर कानपुर से पटियाली के ग्राम बहादुर नगर स्थित मानव सेवा आश्रम के लिए चली। मैजिक में संत्संग सुनने के लिए 17 महिलाएं, 5 पुरुष व 7 बच्चे सवार थे। गाड़ी अभी पटियाली क्षेत्र के ग्राम दरियावगंज स्टेशन पर पहुंची ही थी कि हादसा हो गया। हादसा काफी भयंकर था। स्कूल की बस टक्कर लगने के बाद काफी दूर तक पीछे की और खिसकती चली गई। हादसे के बाद मैजिक में सवार श्रद्धालुओं में चीख पुकार मच गई। हादसे में दो बच्चे, 13 महिलाएं व 3 पुरूष सहित लोग घायल हो गये। हादसे की सूचना पर आसपास के ग्रामीण एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने मैजिक में सवार लोगों को बाहर निकाला। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पर पहुंचाया। जहां से आधा दर्जन घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। जिला अस्पताल से इन घायलों को कानपुर रेफर कर दिया गया।
हादसे में ये हुए घायल
रामश्री पत्नी सुरेश गुप्ता गुजेनी कानपुर
नन्हीं पत्नी हनुमन्त राठौर रावतपुर कानपुर
कमलेश राठौर पुत्र बाबूराम राठौर रावतपुर कानपुर
रत्ना पत्नी सन्दीप गुजेनी कानुपर
प्रतीक पुत्र संजीव गुजेनी कानपुर
नेहा पुत्री प्रेमबाबू मुवईया कानपुर
सुकान्ती पत्नी प्रेमबाबू मुवईया कानपुर
केकाला पत्नी दिनेश रावतपुर कानपुर
शोभा गुप्ता पत्नी ओमप्रकाश गुप्ता रावतपुर कानपुर
जितेन्द्र गुप्ता पुत्र राजेन्द्र गुप्ता आनन्दनगर रावतपुर
गुड़िया पुत्री राजेन्द्र गुप्ता आनन्दनगर रावतपुर
रागिनी गुप्ता पुत्री राजेन्द्र गुप्ता आनन्दनगर रावतपुर
विशाल पुत्र राजेन्द्र गुप्ता आनन्दनगर रावतपुर कानुपर
छोटू राज पुत्र मुन्ना कश्यप आवास विकास कॉलोनी कल्याणपुर कानपुर
नीलम पत्नी छोटू राज कश्यप आवास विकास कॉलोनी कल्याणपुर कानपुर
कमलेश गुप्ता पत्नी राजेन्द्र गुप्ता आनन्दनगर रावतपुर
राजकुमारी गुप्ता पत्नी बृजकिशोर गुप्ता मालवीय बिहार बर्रा बाईपास कानपुर
एक अज्ञात