फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Tap on Jkera steeped intersection crops

जखेरा पर बंबा कटान से फसलें डूबी

Fri, 03 Jul 2015 11:15 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Fri, 03 Jul 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
Tap on Jkera steeped intersection crops
ढोलना इलाके के जखेरा पर बंबा कटान के कारण सैकड़ों बीघा फसलें जलमग्न हो गईं। जखेरा सहित समीपवर्ती गांव के किसानों के खेतों में पानी भर गया है। खेतों में खड़ी मक्का, बाजरा और चरी की फसलें प्रभावित हो गई हैं। सूचना पर पहुंचे सिंचाईकर्मियों ने बंबा के कटान को रोकने की कोशिश की, लेकिन पानी का तेज प्रभाव होने से कटान रोकने का काम सफल नहीं हो सका। प्रभावित ग्रामीणों ने डीएम से कटान रोेकने की मांग उठाई।
विज्ञापन

जखेरा और आसपास के इलाकों में सिंचाई के लिए बंबा निकला हुआ है। इस समय बंबा में काफी पानी है। पानी का प्रवाह तेज होने के कारण जखेरा के पास कई मीटर इलाके में बंबा कट गया। जिसके चलते जखेरा और आस-पास के गांव महेशपुर, बिलराम के खेतों में पानी पहुंच गया। ग्रामीणों ने खेतों में जाकर देखा तो फसलों को पानी में डूबा देखकर उनमें सिंचाई विभाग के खिलाफ रोष था। मामले की जानकारी ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को की। सिंचाई कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर कटान को रोकने के लिए बांध लगाने का काम किया, लेकिन पानी के तेज बहाव के चलते कटान नहीं रोक सका। कर्मी जैसे ही कटान को बांध लगाकर पानी को रोकते तो थोड़ी देर बाद फिर से पानी रिसने लगता ओर कटान शुरू हो जाता। कटान के चलते सैकड़ों बीघा जमीन पानी में डूब गईं। ग्रामीण सुभाष का कहना है कि दो दिन पूर्व बिलराम में कटान होने से ग्रामीणों के खेतों तक पानी पहुंच गया था। फसलें पानी में जलमग्र होने से उनकी फसलें बर्बाद हो रही हैं। लेकिन सिंचाई विभाग कटान रोकने में नाकाम हो रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीण मनोज का कहना है कि कटान रोकने के पुख्ता इंतजाम किया जाए। जिससे फसलों की बर्बादी रोकी जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed