फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Take legal action against criminals

Etah News: अपराधियों के खिलाफ विधिक अधिकारों के तहत कराएं कार्रवाई

Tue, 14 Oct 2025 10:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 14 Oct 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
Take legal action against criminals
प्रिटिंस गर्ल्स इंटर कॉलेज में विधिक की जानकारी देते योगेश कुमार सक्सेना एडवोकेट। संवाद
एटा। गांधी मार्केट स्थित प्रिटिंस गर्ल्स इंटर कॉलेज में मंगलवार को अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्राओं को विधिक अधिकारों की जानकारी दी गई। अपराधियों के खिलाफ विधिक अधिकारों के तहत कार्रवाई कराने को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मध्यस्थ अधिवक्ता योगेश कुमार सक्सेना ने छात्राओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि आप अपराजिता हैं। अगर कोई आपको परेशान करता है तो उसके खिलाफ विधिक अधिकारों के तहत कार्रवाई करा सकती हैं। आपको रास्ते में कोई छेड़ता है तो इसकी जानकारी घर वालों को दें जिससे कानूनी रूप से ऐसे लोगों के विरुद्ध कार्रवाई कराई जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने छात्राओं को 15100, 108, 112, 1930 आदि हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी। इसके बाद छात्राओं से विधिक जानकारी से संबंधित सवाल-जवाब किए गए। सही जवाब देने वाली छात्राओं को अमर उजाला की ओर से एक निशुल्क पुस्तकें भेंट की गईं। इस दौरान प्रधानाचार्य डॉ. अर्चना चरन, रेनू पोर्टर, अल्का ई सिंह, मोहित यादव, आशिमा, नम्रता, नेहा, अमृत राज जॉन आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



बोली छात्राएं
अपराजिता कार्यक्रम एक अच्छी पहल है। इसमें विधिक अधिकारों के बारे में बताया गया। महिला हेल्पलाइन नंबर हमेशा याद रखूंगी। - भक्ति यादव, कक्षा 9

कार्यक्रम में महिलाओं के विधिक अधिकारों की जानकारी दी गई। इससे हम स्वयं की सुरक्षा कर सकते हैं। साथ ही मनचलों को सबक सिखा सकते हैं। - सौम्या, कक्षा 10


अपराजिता कार्यक्रम के तहत हम लोगों को कई सारी कानूनी जानकारी प्राप्त हुई। विषम परिस्थितियों में इस जानकारी से बहुत लाभ मिलेगा। - अनुष्का, कक्षा 9
रास्ते में कई लोग छात्राओं को छेड़ते हैं। अपराजिता कार्यक्रम से इस तरह के लोगों को सबक सिखाने की जानकारी मिली है। अमर उजाला की यह अच्छी पहल हैं। - शेजल, कक्षा 9

प्रिटिंस गर्ल्स इंटर कॉलेज में विधिक की जानकारी देते योगेश कुमार सक्सेना एडवोकेट। संवाद

प्रिटिंस गर्ल्स इंटर कॉलेज में विधिक की जानकारी देते योगेश कुमार सक्सेना एडवोकेट। संवाद

प्रिटिंस गर्ल्स इंटर कॉलेज में विधिक की जानकारी देते योगेश कुमार सक्सेना एडवोकेट। संवाद

प्रिटिंस गर्ल्स इंटर कॉलेज में विधिक की जानकारी देते योगेश कुमार सक्सेना एडवोकेट। संवाद

प्रिटिंस गर्ल्स इंटर कॉलेज में विधिक की जानकारी देते योगेश कुमार सक्सेना एडवोकेट। संवाद

प्रिटिंस गर्ल्स इंटर कॉलेज में विधिक की जानकारी देते योगेश कुमार सक्सेना एडवोकेट। संवाद

प्रिटिंस गर्ल्स इंटर कॉलेज में विधिक की जानकारी देते योगेश कुमार सक्सेना एडवोकेट। संवाद

प्रिटिंस गर्ल्स इंटर कॉलेज में विधिक की जानकारी देते योगेश कुमार सक्सेना एडवोकेट। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed