फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Take advantage of the government's schemes eligible: DM

शासन की योजनाओं का लाभ उठाएं पात्र: डीएम

Wed, 16 Mar 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
अमर उजाला ब्यूरो एटा Updated Wed, 16 Mar 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
Take advantage of the government's schemes eligible: DM
शासन की योजनाओं का लाभ उठाएं पात्र: डीएम - फोटो : अमर उजाला
समाजवादी विकास दिवस पर कई विभागों ने स्टाल लगाकर लोगों को योजनाओं की जानकारी दी। सपा जिलाध्यक्ष अशरफ हुसैन ने मुख्यमंत्री का संदेश पढ़ा। वहीं विभिन्न विभाग प्रमुखों ने उपस्थित लोगों को शासन संचालित योजनाओं की जानकारी दी। डीएम अजय यादव ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य सरकार की नीतियों, उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाना है। स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन विभाग, उद्यान विभाग, कृषि विभाग, ग्राम्य विकास विभाग आदि द्वारा योजनाओं की जानकारी दी गई। जनता इंटर कालेज परसौंन की पांच छात्राओं, श्री रामबाल भारती इण्टर कालेज की पांच छात्राओं को लैपटॉप, श्रीराम बाल भारती इंटर कालेज की स्वाती यादव, निकिता यादव, गरिमा यादव, रौनक यादव, अंजली यादव, निशा यादव, प्रियंका यादव आदि को कन्या विद्याधन के प्रशस्ति पत्र दिए। श्रम विभाग द्वारा कर्मकार योजना में चार पंजीकृत श्रमिकों को साइकिल, दो को ट्राई साइकिल भी दी। जननी शिशु सुरक्षा योजना के पांच, लोहिया आवास योजना के दो लाभार्थियों को सम्मानित किया गया। संचालन पीडी केके वैश्य ने किया। उपस्थित लोगों में ब्लाक प्रमुख वजीर सिंह यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुश शशी सिंह, एसडीएम आवेश मौज्ूद थे।
विज्ञापन


 जलेसर में कल्याण कारी योजनाओं का शुभारंभ किया है। एसडीएम  संदीप गुप्ता ने कहा कि सरकार ने चार साल के शासन में किसानों के लिए काफी किया है। एक हजार से अधिक किसानों की भूमि सक्रमणी की गई। संचालन खण्ड विकास अधिकारी बीएस चौहान एवं शिक्षक नरायन सिंह ने किया। उपस्थित लोगों में ब्लाक प्रमुख राशि यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख अर्जुन सिंह यादव, सपा विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष प्रदीप यादव, सुरेन्द्र यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन

 अलीगंज में विधायक रामेश्वर यादव, एसडीएम चंदन कुमार पटेल, ब्लॉक प्रमुख ओमपाल सिंह यादव मौजूद रहे। अवागढ़ में विधायक रणजीत सुमन, एडीएम राजेंद्र कुमार, डीडी कृषि जयप्रकाश, सीएमओ आरसी पांडेय, राकेश यादव, ब्लॉक प्रमुख लालकांत यादव के नेतृत्च में समाजवादी विकास दिवस मनाया गया। जैथरा में समाजवादी विकास दिवस पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव, अपर जिला अधिकारी साहब सिंह, तहसीलदार आनंद सिहं के नेतृत्व में मनाया गया। मारहरा में विधायक अमित गौरव यादव, बीडीओ एमएन त्रिवेदी के नेतृत्व मे समाजवादी विकास दिवस मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed