फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Take action against ABSA

अव्यवस्था पर एबीएसए को प्रतिकूल प्रविष्टि

Wed, 08 Jul 2015 11:06 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Wed, 08 Jul 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
Take action against ABSA
प्रभारी जिलाधिकारी साहब सिंह ने बुधवार दोपहर विकास खंड शीतलपुर क्षेत्र के वर्ष 2014-15 के चयनित लोहिया गांव राजपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान राजस्व कार्यों की समीक्षा कीं, वहीं समाजवादी पेंशन, लोहिया आवास योजना, टीकाकरण आदि का सत्यापन किया। इसके अलावा निर्माण कार्यों, सर्व शिक्षा अभियान, गांव में पेयजल योजना, सड़क, हैंडपंपों की स्थिति और अन्य निर्माण कार्यों को भी देखा। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय में अव्यवस्थाएं मिलने पर एबीएसए को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए और लोहिया आवासों में खिड़कियां न लगने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

प्रभारी डीएम ने वर्ष 2014-15 के चयनित 1137 आबादी वाले शीतलपुर ब्लॉक के गांव राजपुर पहुंचकर विकास कार्यों को परखा, जहां कमियां मिलीं। निरीक्षण के दौरान संपर्क मार्ग की स्थिति तो ठीक मिली, लेकिन गांव में सात लोगों के बन रहे लोहिया आवासों को देखा, जहां किसी भी आवास में खिड़कियां नहीं लगी मिलीं, जिस पर गहरी नाराजगी जताते हुए निर्देश दिए कि सात दिन में सभी आवासों में खिड़कियां लग जानी चाहिए, अन्यथा दी गई धनराशि की वसूली की जाएगी। ग्रामीणों द्वारा अन्य लोहिया आवास की मांग पर प्रभारी डीएम ने कहा कि शासन द्वारा सामाजिक आर्थिक जनगणना का सर्वे किया जा रहा है, जिन लोगों को लोहिया आवास नहीं मिल पाए थे उनमें से पात्र लाभार्थियों का चयन करने के बाद इंदिरा आवास दिए जाएंगे। ग्रामीणों ने बिजली समस्या के बारे में भी जानकारी दी, जिस पर एसडीओ को निर्देश दिए कि गांव की समस्याओं को दूर किया जाए। गांव में 103 स्वच्छ शौचालय का उपयोग होता मिला।     
विज्ञापन

प्रभारी डीएम को ग्रामीणों द्वारा जानकारी दी गई कि प्राथमिक विद्यालय नगला रंजीत का मेन गेट काफी समय से टूटा पड़ा है, स्कूल प्रांगण में मिट्टी भी डलनी है, बच्चों को काफी परेशानी होती है इस पर नाराजगी जताते हुए बीएसए श्रीकांत पटेल को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। गांव में पशुओं का टीकाकरण भी काफी समय से न होने पर पशु चिकित्साधिकारी को शीघ्र ही गांव में टीकाकरण शिविर लगाने को कहा। इस मौके पर बीडीओ प्रेमलता, जिला स्तरीय अधिकारी, तहसीलदार राजीव राज, डीपीओ, क्षेत्रीय लेखपाल, प्रधान, ग्राम सचिव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed