{"_id":"6a5e630c7bdf3f8d0b04f796","slug":"suspended-secretary-accused-of-assaulting-dpm-and-vandalizing-the-office-sit-in-protest-held-etah-news-c-163-1-eta1002-153686-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: निलंबित सचिव पर डीपीएम को पीटने और कार्यालय में तोड़फोड़ का आरोप, विरोध में धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: निलंबित सचिव पर डीपीएम को पीटने और कार्यालय में तोड़फोड़ का आरोप, विरोध में धरना
विज्ञापन
डीपीएम अनुज शाक्य से अभद्रता के बाद धरने पर बैठे कार्यायल कर्मचारी। संवाद
एटा। विकास भवन स्थित जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में सोमवार दोपहर उस समय हलचल मच गई जब एक निलंबित ग्राम पंचायत सचिव पर अपने साथियों के साथ कार्यालय में घुसकर जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीपीएम) के साथ मारपीट और तोड़फोड़ करने का आरोप लगा। घटना के विरोध में डीपीएम समेत विभागीय कर्मचारी कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। घटना के बाद विकास भवन से बाहर कुछ लोगों का भागते हुए वीडियो भी सामने आया है।
डीपीएम अनुज शाक्य ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे अपने कार्यालय में कार्य कर रहे थे। बताया कि करोड़ो रुपये के गबन के मामले में निलंबित ग्राम पंचायत सचिव रजनीश कुमार यादव आधा दर्जन नकाबपोश लोगों के साथ विकास भवन पहुंचे। सभी ने कार्यालय में घुसकर जमकर हंगामा किया। सरकारी सामान में तोड़-फोड़ की और विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की। पीड़ित डीपीएम अनुज कुमार शाक्य का आरोप है कि हमलावरों ने उनके साथ मारपीट करने के साथ ही गले से सोने की चेन भी छीन ली। बताया कि कार्यालय में मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बनाना शुरू किया तो सभी आरोपी भाग खड़े हुए उनकी कार का नंबर व भागते हुए वीडियो कैद हो गया। इसके बाद आरोपी अपने साथियों के साथ मौके से फरार हो गए। घटना से आक्रोशित डीपीएम अनुज कुमार शाक्य व विभाग के अन्य कर्मचारी कार्यालय परिसर में धरने पर बैठ गए। देर शाम तक कर्मचारी कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।
अनुज ने बताया कि करीब एक माह पूर्व जिला पंचायत राज अधिकारी राजकुमार मौर्य ने ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों की जांच कराई थी। जिसमें ग्राम पंचायत सचिव रजनीश कुमार यादव पर वित्तीय अनियमितताओं के आरोप सामने आने पर उन्हें निलंबित कर दिया गया था। मामले की उच्चस्तरीय जांच चल रही है। कर्मचारियों का आरोप है कि इसी कार्रवाई से नाराज होकर आरोपी ने कार्यालय में हमला किया। घटना के बाद विभागीय कर्मचारियों में भारी आक्रोश है। उन्होंने चेतावनी दी है कि आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कठोर कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।