फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Supply of contaminated water in Mohalla Pansariyan and Bada Bazar

मोहल्ला पंसारियान और बड़ा बाजार में दूषित पानी की आपूर्ति

Thu, 16 Jun 2022 06:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 06:39 PM IST
विज्ञापन
Supply of contaminated water in Mohalla Pansariyan and Bada Bazar
जलेसर के मोहल्ला पंसारियान में पालिका की जलापूर्ति से आया गंदा पानी ।संवाद - फोटो : ETAH
जलेसर। मोहल्ला पंसारियान और बड़ा बाजार में 15 दिनों से दूषित पानी की आपूर्ति की जा रही है। गंदा व मटमैला पानी पीने के लिए लोग मजबूर हैं या फिर बोतल का पानी खरीदकर पी रहे हैं। इससे उनमें नगर पालिका को लेकर असंतोष है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पानी की आपूर्ति सुबह-शाम एक-एक घंटे के लिए दी जाती है। इसमें शुरू के 15 से 20 मिनट तक मटमैला दूषित पानी आता है।
विज्ञापन

लोगों ने आशंका जताई कि पाइपलाइन में कहीं से नाले का पानी जा रहा जो लोगों के घरों के नलों में निकल रहा है। मोहल्ला पंसारियान निवासी कृष्णगोपाल गुप्ता ने बताया कि गंदा पानी पीने से बीमारी का खतरा है। इसकी शिकायत नगर पालिका में की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोगों का कहना है कि पानी की जांच कराकर शुद्ध जल की आपूर्ति दी जाए।
विज्ञापन

800 लोग हैं प्रभावित
पंसारियान और बड़ा बजार में पंद्रह दिनों से गंदे पानी की आपूर्ति दी जा रही है। दोनों इलाकों के करीब 800 लोग इससे प्रभावित हैं। लोगों के अनुसार पानी का रंग पीला है। बाल्टी में पानी भरकर रखने के कुछ ही देर तल में गंदगी ठहरी हुई नजर आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed