फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Supplier of fake animal medicine arrested

पशुओं की नकली दवा के सप्लायर को औषधि निरीक्षक ने पकड़ा: फोटो

Sat, 07 Aug 2021 11:41 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Supplier of fake animal medicine arrested
एटा। शहर में ठंडी सड़क स्थित पेट्रोल पंप के पास से पशुओं की नकली दवा के सप्लायर को पकड़ा गया है। उसके पास से करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत की दवाएं बरामद की गई हैं।
विज्ञापन

औषधि निरीक्षक दीपक कुमार ने बताया कि सूचना मिल रही थी कि एक व्यक्ति अलीगढ़ से नकली दवाएं सप्लाई करने आता है। शनिवार को सूचना पर वह ठंडी सड़क पर पेट्रोल पंप के पास पहुंचे। जहां लाल रंग की बाइक पर व्यक्ति दवाओं के साथ मिला। तलाशी लेने पर उसके पास से पशुओं की चार दवाएं मिली। सेफ इंजेक्शन 720, रीको स्टार टेबलेट 10 के 25 पैकेट, मैक डिपोट 750 के 120 इंजेक्शन व ड्यूरा डिपोट 750 के 60 इंजेक्शन मिले। उन्होंने बताया कि सेफ इंजेक्शन नकली है। अन्य दवाओं के बारे में जानकारी की गई तो उसका भी जवाब नहीं दे पाया। बताया कि आरोपी अलीगढ़ में आईटीआई रोड रामनगर का रहने वाला है। उसने अपना नाम कपिल देव उर्फ मोनू बताया है। आरोपी को कोतवाली पुलिस के हवाले कर उसके खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

---------
आठ महीने से आरोपी कर रहा काम
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह दवाओं को अलीगढ़ निवासी एक व्यक्ति से खरीदता है। आठ माह से यह काम कर रहा है। उसे जानकारी नहीं है कि यह नकली दवाएं हैं। उसके अन्य साथी भी अलग-अलग जिलों मे काम करते हैं। उसने बताया वह रीको स्टॉर टेबलेट कासगंज से खरीदता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
एक केमिस्ट का लिया नाम
नकली दवा के सप्लायर ने बताया वह एटा में पशुओं की दवा के एक थोक विक्रेता के यहां दवा की सप्लाई करता है। शनिवार को उसी के यहां दवा देने आया था।
---------
शनिवार को ठंडी सड़क से पशुओं की दवा के सप्लायर को पकड़ा है। उसके पास से सेफ इंजेक्शन नकली मिला है। अन्य तीन दवाओं के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। आरोपी को शहर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया है।
दीपक कुमार, औषधि निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed