{"_id":"6a3432342d25b46f7c055d2d","slug":"super-kings-defeated-the-royals-team-in-the-opening-match-of-the-varshney-premier-league-etah-news-c-163-1-eta1003-152174-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: वार्ष्णेय प्रीमियर लीग के शुभारंभ मैच में सुपर किंग्स ने रॉयल्स टीम को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: वार्ष्णेय प्रीमियर लीग के शुभारंभ मैच में सुपर किंग्स ने रॉयल्स टीम को हराया
Thu, 18 Jun 2026 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 18 Jun 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
जलेसर में वार्ष्णेय प्रीमियर लीग का उद्घाटन करते प्रतिनिधि। संवाद
जलेसर। वार्ष्णेय प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के शुभारंभ मैच में सुपर किंग्स टीम ने रॉयल्स टीम को हराकर जीत हासिल की है। टूर्नामेंट का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष के पति संजीव वर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय कर किया।
वार्ष्णेय सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दो विकेट खोकर 202 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम के स्टार बल्लेबाज सुमित वार्ष्णेय ने शानदार पारी खेलते हुए 103 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वार्ष्णेय रॉयल्स टीम 52 रन पर समिट गई। सुपर किंग्स टीम की गेंदबाजों के सामने रॉयल्स टीम के खिलाड़ी अधिक समय तक पिच पर नहीं टिक सके और एक-एक कर आउट होते चले गए। शुक्रवार को दूसरा मैच वार्ष्णेय स्ट्राइकर्स और वार्ष्णेय वाॅरियर्स की टीम के बीच खेला जाएगा। टूर्नामेंट के शुभारंभ पर दिलीप वार्ष्णेय, हरीश वार्ष्णेय, कान्हा वार्ष्णेय, नितिन वार्ष्णेय, प्रतीक गुप्ता, कुणाल वार्ष्णेय सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद रहे।