फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   suffocating due to smog, the problem of respiratory patients increased

स्मॉग से घुट रहा दम, सांस रोगियों की समस्या बढ़ी

Sun, 07 Nov 2021 06:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 06:45 PM IST
विज्ञापन
suffocating due to smog, the problem of respiratory patients increased
सुबह के समय शहर के जीटी रोड पर छाया स्मॉग ।संवाद - फोटो : ETAH
एटा। दिवाली के बाद जहां प्रदूषण बढ़ा तो तापमान में भी गिरावट आई है। धुआं और कुहासे के मिश्रण के रूप में बने स्मॉग के चलते लोगों का दम घुट रहा है। सांस रोगियों की समस्या ज्यादा बढ़ गई है। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में हर दिन आठ-दस सांस रोगी गंभीर हालत में पहुंच रहे हैं। रविवार का सुबह 7 बजे तक सूर्यदेव नजर नहीं आए। इसके बाद भी वातावरण में स्मॉग के असर के चलते धूप काफी हल्की रही। सांस लेने में समस्या के अलावा कई लोगों को आंखों में जलन भी महसूस हुई।
विज्ञापन

क्या है स्मॉग
स्मॉक और फॉग शब्दों को मिलाकर स्मॉग बनाया गया है। आमतौर पर जब ठंडी हवा किसी भीड़भाड़ वाली जगह पर पहुंचती है तब स्मॉग बनता है। ठंडी हवा भारी होती है जो रिहायशी इलाके की गर्म हवा के नीचे एक परत बना लेती है।
विज्ञापन

पराली और कूड़ा दहन भी वजह
पटाखे ही नहीं, पराली और कूड़ा दहन भी स्मॉग की वजह है। इन दिनों खेतों में धान की कटाई के बाद बचे हिस्से को किसान जला रहे हैं। इसके अलावा शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में कूड़ा भी बेरोक-टोक जलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्मॉग से होने वाली समस्याएं
खांसी, सांस लेने में तकलीफ, आंखों में जलन, ब्रॉन्काइटिस, दिल की बीमारी, त्वचा संबंधी बीमारियां, नाक, कान, गला, फेफड़ों में संक्रमण, रक्तचाप के मरीजों को ब्रेन स्ट्रोक और दमा रोगियों को अटैक का खतरा।

बोले चिकित्सक
प्रदूषण के कारण सांस रोगी बढ़ रहे हैं। ऐसे मरीज सुबह के समय घूमने बाहर न निकलें। दिन में भी बाहर निकलते समय मास्क का प्रयोग करें। प्रदूषण को देखते हुए अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। जैसे-जैसे ठंड बढ़ेगी, तापमान गिरने पर स्मॉग का असर और ज्यादा हो सकता है। - डॉ. एस. चंद्रा, वरिष्ठ फिजीशियन मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed