फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Students prayed for the blessings of learning from Maa Saraswati by performing Havan.

छात्रों ने हवन-पूजन कर मां सरस्वती से मांगा विद्या का आशीष

Sat, 05 Feb 2022 10:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Students prayed for the blessings of learning from Maa Saraswati by performing Havan.
एटा/सकीट/निधौलीकलां/। जिले में शनिवार को वीणा वादिनी मां सरस्वती के प्राकटयोत्सव वसंत पंचमी धूमधाम से मनाई गई। स्कूल- कॉलेज में हवन पूजन के साथ मां सरस्वती की आरती उतारी और जगह जगह भंडारे का आयोजन किया गया। जीटी रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रांगण में मां वीणा वादिनी के अवतरण दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संघचालक राजपाल सिंह, विद्यालय के अध्यक्ष सुधीर गुप्ता, प्रबंधक वीरेंद्र वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष मनमोहन राठी, सर्वेश बाबू दीक्षित, यजमान गोकुलेंद्र द्विवेदी, शशि शर्मा नीरज गुप्ता, कुसुम गुप्ता, प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार वर्मा ने संयुक्त रुप से मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्चन करके किया। आचार्य ब्रह्म प्रकाश शास्त्री सहयोगी नितेश आर्य, अंकित आर्य ने विधिपूर्वक हवन अनुष्ठान किया। इसके साथ-साथ वीर हकीकत राय को भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन

छात्राओं द्वारा सुंदर वंदना एवं देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों की प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम का संचालन विवेक दुबे ने किया। इस दौरान उप प्रधानाचार्य प्रेमचंद्र, डॉ. अरुण राजोरिया, साधना वार्ष्णेय, आश्चर्य वार्ष्णेय, संजीव मिश्रा ,यादवेश सिंह, कृष्णकांत पांडे, विवेक पांडे, सुनीता उपाध्याय, सुनीता जैन, कुसुम पांडे रहे। अलीगंज मार्ग स्थित धुमरी पब्लिक स्कूल में भंडारा किया गया। वहीं दून पब्लिक स्कूल में भी वसंत पंचमी मनाई गई। इस दौरान प्रधानाचार्य वीके बघेल, सुदेश तिवारी, संजीव यादव, शशिरंजन, शाहिद, प्रमोद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सकीट स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र पर बीईओ नीरजा चतुर्वेदी की अध्यक्षता में चारों वेदों का पूजन कर मां शारदे की आराधना वैदिक रीति रिवाज से की गई। इस अवसर पर डॉ. रमा दुबे, रश्मि सिंह, नीतू राजपूत, अतुल वर्मा, संजय सिंह, मोना यादव, मनीष दुबे, गीता शाक्य अनुपमा दुबे, रिचा शर्मा रहीं। निधौलीकलां में छोटे बच्चो ने मां सरस्वती का चित्र लगाकर धूप दीप प्रज्ज्वलित कर सरस्वती वंदना की। इस दौरान प्रेमलता, प्रियंका, अनुराग, ललित,सोनू, डेबिड, गौरी, यशी, विजेता रहे।

योग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
एटा। यश योग सेवा समिति द्वारा शनिवार को कलक्ट्रेट पार्क में वसंत पंचमी पर योग प्रतियोगिता हुई। सबसे पहले मां सरस्वती का पूजन कर पीले रंग के अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। इसमें आसन प्राणायाम करके अपने करतब दिखाए तथा लिखित परीक्षा भी दी। प्रतियोगियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर अंक प्रदान करके उनको प्रमाण पत्र व पुरस्कार वितरित किए गए। इस दौरान योग प्रशिक्षक यशवीर सिंह चौहान, आशु वार्ष्णेय, अलका गुप्ता, मृदुल कांत, दिनेश जैन, उर्मिला आर्य, बाबूराम यादव, अचल सिंह यादव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed