{"_id":"6a63a6d2cc06eea2b40a2d56","slug":"students-missing-from-awagarh-found-in-aligarh-and-kanpur-investigation-underway-etah-news-c-163-1-eta1003-153909-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: अवागढ़ से गायब छात्र अलीगढ़ और कानपुर में मिले, जांच जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: अवागढ़ से गायब छात्र अलीगढ़ और कानपुर में मिले, जांच जारी
Fri, 24 Jul 2026 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 24 Jul 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
अवागढ़। कस्बे से बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए दो छात्र कानपुर और अलीगढ़ से सकुशल बरामद हो गए हैं। घर पहुंचे छात्रों ने अज्ञात लोगों द्वारा कुछ सुंघाकर अगवा किए जाने की बात कही है, जिस पर परिजनों में दहशत का माहौल है। वहीं, पुलिस छात्रों की इस कहानी पर संदेह जताते हुए मामले की गहराई से जांच कर रही है।
पहली घटना मोहल्ला बोहरान निवासी संजय वार्ष्णेय के पुत्र के साथ घटित हुई। उनका बेटा प्रिंस (कक्षा 9, जनता इंटर कॉलेज) बुधवार सुबह 8 बजे स्कूल के लिए निकला था। छात्र के अनुसार, रास्ते में दोस्त से मिलने नगला ब्लॉक जाते समय कुछ लोगों ने उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया और पीले टैंपो में लाद लिया।
होश आने पर उसने खुद को अलीगढ़ में पाया। स्थानीय लोगों की मदद से परिजनों को सूचना दी गई, जिसके बाद वे बृहस्पतिवार शाम उसे घर ले आए। दूसरी घटना खेड़िया ताज निवासी अंश (कक्षा 6, एपीएस स्कूल) के साथ हुई। अंश बुधवार सुबह साइकिल से स्कूल जा रहा था। उसने बताया कि बाइक सवार तीन युवकों ने उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर अगवा कर लिया। होश आया तो वह कानपुर रेलवे स्टेशन पर था। संपर्क होने पर परिजन बृहस्पतिवार देर शाम उसे भी सुरक्षित घर ले आए।
विज्ञापन
एक ही दिन में दो छात्रों के गायब होने से अभिभावकों को अपने बच्चों की सुरक्षा की चिंता सताने लगी है। स्थानीय संजीव वार्ष्णेय बंटी बाबू, रवेंद्र वार्ष्णेय, विपिन जैन आदि ने थाना प्रभारी से मिलकर निष्पक्ष जांच की मांग की। थाना प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए हैं, लेकिन छात्रों द्वारा बताए गए वाहनों की कोई आवाजाही नहीं दिखी। अपहरण की कहानी संदेह पैदा करती है। सभी पहलुओं पर गहन जांच की जा रही है।