फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Students' bags are not checked, they get direct admission

Etah News: नहीं देखे जाते विद्यार्थियों के बैग, मिलता है सीधे प्रवेश

Thu, 01 Aug 2024 10:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 01 Aug 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
Students' bags are not checked, they get direct admission
एटा। बिहार प्रदेश के सुपौल जिले में नर्सरी के विद्यार्थी ने कक्षा 3 के छात्र को पिस्टल से गोली मार दी। वह स्कूल बैग में पिस्टल रखकर लाया था। इस घटना के बाद जिले में भी सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। अभिभावक और स्कूल संचालकों का कहना है कि इस घटना को देखते हुए व्यवस्था बनाना जरूरी हो गया है। हालांकि स्कूल संचालक और अभिभावक इसकी जिम्मेदारी एक-दूसरे पर डालते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

घटना को लेकर स्कूल संचालकों ने कहा कि बच्चा स्कूृल के लिए निकल रहा है तो अभिभावक उसका बैग जरूर चेक करें। इस दौरान घर के माहौल को लेकर भी कहा कि बच्चों के सामने मारपीट, हिंसा संबंधी कोई बात न करें। असलहा आदि को बच्चों की पहुंच से दूर रखें। फिल्म और नाटकों का भी प्रभाव बच्चों पर पड़ता है। हिंसा के प्रदर्शन वाली फिल्म, नाटक उन्हें न देखने दें। जबकि अभिभावकों ने बताया कि विद्यालय में शिक्षकों को पता रहता है कि शरारती बच्चा कौन है। ऐसे बच्चों पर नजर रखनी चाहिए। इसके अलावा प्रतिदिन कक्ष में जाने से पहले उनके बैग की पड़ताल स्कूलों में होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed