फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Students are confused while solving maths questions

Etah News: गणित के सवालों को हल करने में चकराए परीक्षार्थी

Sat, 08 Mar 2025 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 08 Mar 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Students are confused while solving maths questions
धुमरी पब्लिक स्कूल से परीक्षा देकर बाहर आते परीक्षार्थी। सम्वाद
एटा। सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं चल रहीं हैं। 12वीं के विद्यार्थियों की शनिवार को गणित की परीक्षा थी। विद्यार्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र मध्यम श्रेणी का था, कठिन या सरल नहीं कहा जा सकता। कुछ विद्यार्थियों को पेपर हल करने में दिक्कत हुई। शिक्षकाें का कहना है कि बीते वर्ष की अपेक्षा इस बार पेपर कुछ कठिन रहा है।
विज्ञापन


केद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की परीक्षाएं चल रही हैं। इस बार इंटरमीडिएट के 2323 विद्यार्थी परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं। शनिवार को इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों की गणित विषय की परीक्षा हुई। केंद्रों पर विद्यार्थी सुबह 9:30 बजे ही पहुंचना शुरू हो गए थे। सुबह 10 बजे से परीक्षार्थियों के प्रवेश की प्रक्रिया को शुरू किया गया। सघन चेकिंग के बाद उन्हें प्रवेश दिया गया। परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हुई। प्रवेश के समय विद्यार्थियों का केंद्रों पर आई कार्ड व आधार कार्ड को देखा गया।
विज्ञापन


सुबह 10:30 बजे से परीक्षा शुरू हुई, यह दोपहर 1:30 बजे तक चली। शिक्षक मनीष ने बताया कि प्रश्नपत्र ठीक था। बीते वर्ष की अपेक्षा कठिन आया था। हालांकि जिस विद्यार्थी ने पढ़ा होगा परीक्षा अच्छी हुई होगी। परीक्षा के नोडल राममोहन ने बताया कि शनिवार को इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों की परीक्षा थी। बोर्ड से जो निर्देश आए हैं, उसके अनुसार परीक्षा को कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बोले-परीक्षार्थी

गणित में जो पढ़ा था, वह प्रश्नपत्र में मिला। पेपर ठीक हुआ है। कुछ लोगों को पेपर कठिन लगा।

आशीष यादव


स्कूल में जो पढ़ाया गया, प्रश्नपत्र में वह हल करने को मिला। प्रश्नपत्र सरल भी नहीं था तो कठिन भी नहीं।

आयुषी जैन

- राघवेंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed