फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Student scared of teacher's beating reached Kayamganj on bicycle

Etah News: शिक्षक की पिटाई से डरा छात्र साइकिल से पहुंचा कायमगंज

Sat, 18 Nov 2023 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 18 Nov 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Student scared of teacher's beating reached Kayamganj on bicycle

विज्ञापन
एटा। कस्बा मलावन में कक्षा 7 का छात्र ट्यूशन पढ़ने के लिए जाता था। यहां पर शुक्रवार तड़के छात्र ट्यूशन पढ़ने पहुंचा तो उसको अन्य बच्चों से पकड़वाकर बुरी तरह से पीटा गया। इसकी वजह से खौफ में आया छात्र घर नहीं गया और साइकिल से ही 70 किमी की यात्रा कर कायमगंज पहुंच गया। इधर छात्र के घर न पहुंचने पर परिजन ने लापता होने की सूचना पुलिस को देकर गुमशुदगी दर्ज करा दी गई।
गांव अकबरपुर निवासी संजीव कुमार का 14 वर्षीय बेटा रिषभ कक्षा 7 का छात्र है। जो पास के ही एक निजी विद्यालय में पढ़ता है। अंग्रेजी और गणित की ट्यूशन कस्बा मलावन निवासी शिक्षक से पढ़ता है। पिता ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे बेटा साइकिल से कस्बा मलावन निवासी शिक्षक के घर पर ट्यूशन पढ़ने गया था। वहां पर शिक्षक ने बेटे को अन्य बच्चों से पकड़वाकर खुद पिटाई की। इससे बेटा भयभीत हो गया। खौफ में घर लौटकर नहीं आया। तब हम लोगों ने थाने पर बेटे के लापता होने की तहरीर दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

बताया कि शाम करीब 6 बजे बेटे ने किसी व्यक्ति के फाेन से पिता के मोबाइल पर कॉल करके बताया कि वह कायमगंज में है और अब रास्ता नहीं पता। तब पुलिस को सूचना दी गई और खुद ही बाइक से कायमगंज पहुंचकर बेटे को लेकर आए। इसके बाद बेटे ने पूरी कहानी बताई। कहा कि अब किसी पर कोई कार्रवाई नहीं करनी है, मेरा बेटा मिल गया है। थाना प्रभारी देवेंद्र नाथ मिश्रा ने बताया कि किशोर के पिता की शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज की गई थी। किशोर मिल गया है और परिजन के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed