फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Struggle at two places in the rivalry for the main election, nine injured

प्रधान चुनाव की रंजिश में दो जगहों पर हुआ संघर्ष, नौ घायल

Sat, 10 Jul 2021 06:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 06:21 PM IST
विज्ञापन
Struggle at two places in the rivalry for the main election, nine injured
एटा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को करीब तीन माह का समय बीत चुका है लेकिन प्रधान चुनाव की रंजिश अब तक कम नहीं हो रही है। आए दिन मारपीट और झगड़ों की वारदात सामने आ रही है। शुक्रवार रात दो स्थानों पर प्रधान चुनाव की रंजिश में संघर्ष हो गया। इसमें नौ लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन

बागवाला थाना क्षेत्र के गांव नगला बेरी में शुक्रवार रात करीब आठ बजे संघर्ष हो गया। यहां जमकर गोलियां चलीं। लाठियां चलने से एक पक्ष के नेम सिंह इनका पुत्र संजय कुमार और उर्मिला देवी घायल हो हुए हैं। जबकि दूसरे पक्ष से विपलेश को चोटें आई हैं। थानाध्यक्ष रामकेश राजपूत ने बताया कि प्रधान चुनाव की रंजिश को लेकर झगड़ा हुआ है। दोनों ओर से तहरीर आई है। जांच कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा और कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वहीं कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित गांव नगला गुलरिया में प्रधानी की रंजिश को लेकर भागवत कथा के भंडारे में झगड़ा हो गया। भंडारे में शामिल होने आए गांव नगला पवल के लोगों ने लाठियां चला दीं। इस घटना में राघवेंद्र, भगवान सिंह, किशनवीर, इनकी पत्नी गुड्डी देवी और गीता देवी घायल हो गईं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरथरा चौकी प्रभारी धीरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि हमलावरों की दो बाइक मौके पर ही छूट गईं। एक बाइक को ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। जबकि एक बाइक को बरामद कर थाने पर ले आए हैं। अब तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed