फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Strict action will be taken on playing with the peace system

Etah News: शांति व्यवस्था से खिलवाड़ पर होगी सख्त कार्रवाई

Fri, 13 Jan 2023 10:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jan 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
Strict action will be taken on playing with the peace system
सकीट। आगामी त्योहारों व निकाय चुनाव के मद्देनजर थाना पुलिस और आरएएफ (रैपिड एक्शन फोर्स) ने संयुक्त रूप से कस्बे में मार्च किया। अपराधियों व अराजक तत्वों को कड़ा संदेश दिया गया कि शांति व कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सीओ सुनील कुमार त्यागी, आरएएफ के सहायक कमांडेंट चिरंजीव यादव तथा थानाध्यक्ष अनुज चौहान की अगुवाई में शुक्रवार को मार्च किया गया। यह थाना परिसर से शुरू होकर मेन बाजार, पीपल अड्डा, मोहल्ला उरेहना, आसपुर अड्डा, मोहल्ला काजी आदि मार्गों से होता हुआ वापस थाना परिसर पहुंचकर संपन्न हुआ।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने बताया कि गणतंत्र दिवस सहित आगामी त्योहारों व निकाय चुनाव को लेकर काफी सतर्कता बरती जा रही है। मार्च उन लोगों के लिए कड़ी चेतावनी है जो सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की फिराक में रहते हैं। उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की नई परंपरा की शुरुआत नहीं होगी। एसआई जुगेंद्र सिंह, दीक्षित कुमार, सचिन कुमार, जन विजय यादव, राजेश कुंतल, हेमंत चौधरी, गौरव शर्मा, सरिता यादव, पूजा यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed