{"_id":"6a9dad355f7d128ac80567a7","slug":"stormed-the-under-construction-house-and-demolished-it-etah-news-c-163-1-eta1003-156194-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: निर्माणाधीन मकान पर धावा बोलकर ढहाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: निर्माणाधीन मकान पर धावा बोलकर ढहाया
Sun, 06 Sep 2026 11:43 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 06 Sep 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
अलीगंज। क्षेत्र के कैल्ठा गांव में रविवार तड़के एक परिवार के लोगों ने एक निर्माणाधीन मकान पर धावा बोल दिया। सुबह करीब तीन बजे लोगों ने बेलचा आदि से निर्माणाधीन मकान को ढहाना शुरू कर दिया। शोर होने पर गांव में खलबली मच गई नींद से जागे लोग मौके पर पहुंचे तो सशस्त्र लोगों को देख विरोध की हिम्मत नहीं जुटा सके। कैल्ठा निवासी रामशंकर ने इस मामले में थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की है। थाने में दी तहरीर में रामशंकर ने बताया कि मकान के पास ही दूसरे स्थान पर एक अन्य मकान का निर्माण करा रहे हैं।
शनिवार की रात को वह निर्माणाधीन मकान पर सोए थे, सुबह करीब तीन बजे गांव निवासी अंगद सिंह के पुत्र रामरहीश, आदेश, राघवेंद्र, धर्मेंद्र, बालेंद्र, अंगद सिंह की पत्नी कमला देवी, पुत्रवधू अनीता, पुत्री पिंकी समेत अन्य लोग आ धमके। आते ही इन लोगों ने बेलचों से मकान को ढहाना शुरू कर दिया। तोड़फोड़ करते हुए पहले मकान का दरवाजा तोड़कर गिरा दिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने लगे। शोर सुनकर गांव के लोग एकत्रित हो गए जो हमलावरों का रौद्ररूप देखकर हस्तक्षेप की हिम्मत नहीं जुटा सके। थाना प्रभारी रूपेश वर्मा ने कहा जानकारी पर पुलिस टीम भेजकर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों पक्ष से कहा गया है।