फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Storage will be no crisis of urea

भंडारण न होने से होगा यूरिया का संकट

Mon, 05 Jan 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
ब्यूरो अमर उजाला एटा Updated Mon, 05 Jan 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
Storage will be no crisis of urea
बरसात के बाद एक बार फिर यूरिया की मांग बढ़ेगी, लेकिन जिले में यूरिया का पूर्ण भंडारण नहीं है। इससे स्पष्ट है कि जिले में एक बार फिर यूरिया को लेकर मारामारी मचेगी। वहीं कृषि व कोआपरेटिव विभाग द्वारा रबी की फसल के लिए निर्धारित किए गए लक्ष्य के सापेक्ष अभी तक यूरिया नहीं मिल पाई है। कृषि विभाग ने शासन को रबी की फसल के लिए 46 हजार एमटी यूरिया का लक्ष्य प्रस्तावित किया है। इसमें 23 हजार एमटी कोआपरेटिव का भी शामिल है।
विज्ञापन




बरसात के बाद किसान अब रबी की फसलों में यूरिया का प्रयोग करेंगे। आने वाले दिनों में यूरिया की मांग जिले में अपने चरम पर पहुंचने की उम्मीद है। किसानों की मानें तो बरसात के बाद एक साथ पूरे जिले में यूरिया की मांग बढ़ेगी, लेकिन पर्याप्त मात्रा में यूरिया स्टॉक न होने पर यूरिया को लेकर मारामारी मचना तय माना जा रहा है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार इसका कारण यह भी है कि यदि बरसात न हुई होती तो किसान बारी-बारी से यूरिया का प्रयोग करते, लेकिन बरसात हो जाने से एक साथ किसान फसलों में यूरिया का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन



जिले में यूरिया के स्टॉक की स्थिति
जिले में अब तक आई यूरिया के आंकड़ों पर गौर करें तो कोआपरेटिव और प्राइवेट दोनों के यूरिया के स्टॉक की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। रविवार को जिले में आई दो हजार एमटी यूरिया की रैक कोआपरेटिव के खाते में गई है। इसे मिलाकर कोआपरेटिव के पास अब तक 15 हजार एमटी यूरिया शासन से आ चुकी है। दूसरी ओर प्राइवेट दुकानदारों पर यूरिया 15 सौ एमटी का बमुश्किल स्टॉक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



 कोआपरेटिव को अब तक 15 हजार एमटी यूरिया प्राप्त हुई है। रविवार को आई रैक समितियों को वितरित कर दी गई है। शासन से और यूरिया की मांग लगातार की जा रही है।

-विनोद कुमार शर्मा, सहायक निबंधक कोआपरेटिव।


जिले में पर्याप्त मात्रा में यूरिया की उपलब्धता को लेकर विभाग द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। बरसात के बाद जिले में एक साथ यूरिया की मांग बढ़ेगी।
- डॉ. सर्वेश कुमार यादव, जिला कृषि अधिकारी, एटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed