{"_id":"67c59b59e620b61f1c0424b3","slug":"stoppage-board-was-installed-but-emu-train-could-not-run-etah-news-c-163-1-sagr1016-130450-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: स्टॉपेज बोर्ड तो लग गया मगर नहीं चल सकी ईएमयू ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: स्टॉपेज बोर्ड तो लग गया मगर नहीं चल सकी ईएमयू ट्रेन
Mon, 03 Mar 2025 05:36 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 03 Mar 2025 05:36 PM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर लगा ईएमयू ट्रेन के स्टॉपेज का बोर्ड।
- फोटो : रेलवे स्टेशन पर लगा ईएमयू ट्रेन के स्टॉपेज का बोर्ड।
एटा। जिला मुख्यालय पर स्थित रेलवे स्टेशन पर पिछले वर्ष दिसंबर माह के अंत में ईएमयू (इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट) ट्रेन स्टॉपेज का बोर्ड लगाया गया। जिसके बाद लोगों को खुशी हुई कि यहां से एक ईएमयू गाड़ी का संचालन होगा तो यातायात में सुविधा बढ़ेगी। मगर नए साल के 2 माह बीत चुके हैं और अभी तक इसका संचालन शुरू नहीं हो सका है। जिसके कारण लोगों में निराशा है।
जिले में रेल सेवाएं नाम मात्र की हैं, एक ट्रेन है जो आगरा व टूंडला के लिए चलती है। वर्तमान में जो ट्रेन चल रही है, वो सुबह टूंडला से आती हैं और आगरा फोर्ट के लिए चली जाती है। पूरे दिन आगरा फोर्ट पर खड़ी रहने के बाद शाम को वहां से चलकर एटा आती है और फिर यहां से टूंडला के लिए ही वापस चली जाती है। इस ट्रेन की समय सारिणी भी सही नहीं है, जिसके कारण लोग परेशान हैं। कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधि से लेकर रेल मंत्रालय तक को पत्र लिख चुके हैं। इसके बावजूद भी किसी नई ट्रेन का संचालन शुरू नहीं हो पा रहा है।
इसके अलावा एटा-कासगंज रेल लाइन निर्माण की प्रक्रिया भी काफी धीमी गति से चल रही है। पिछले वर्ष दिसंबर माह के अंत में एटा रेलवे स्टेशन पर ईएमयू ट्रेन स्टॉपेज का बोर्ड लगाया गया। इसको देखकर जिले की जनता को बहुत खुशी हुई। लोगों ने सोचा कि जल्द ही यहां से ईएमयू ट्रेन का संचालन शुरू होगा तो यात्रा करने में आसानी होगी। केंद्र सरकार का बजट भी पास हो गया और मार्च माह शुरू हो गया है लेकिन, अभी तक ईएमयू संचालन से संबंधित कोई सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
वर्तमान में एक मात्र ट्रेन का संचालन किया जा रहा है, जो जिले के लोगों के साथ नाइंसाफी है। जब स्टॉपेज बोर्ड लगा दिया है तो ईएमयू ट्रेन भी चलनी चाहिए। जिससे कि जनता को आराम से यात्रा करने का मौका मिल सके। -आराधना शर्मा, शिवगंज
रेल यातायात में सुधार होने से जिले का विकास भी सही तरीके से हो पाएगा। स्थानीय जनप्रतिनिधियों को सोचना चाहिए कि जिले के पिछड़ेपन को दूर करने के लिए जो भी काम अतिआवश्यक उनको पहले पूरा कराया जाए। -संदीप कुमार, नई बस्ती
अभी फिलहाल वहां से किसी भी प्रकार की नई ट्रेन के संचालन के बारे में विचार नहीं है। स्थानीय जनप्रतिनिधि अगर कोई प्रयास करेंगे तो शायद रेल मंत्रालय की ओर से इस बारे में विचार किया जाए। -शशिकांत त्रिपाठी, सीपीआरओ उमरे प्रयागराज