{"_id":"61f3f143cef7013a635f957e","slug":"sticks-and-sticks-went-fiercely-for-molesting-the-teenager-three-injured-etah-news-agr5225387107","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी को छेड़ने पर जमकर चले लाठी डंडे, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी को छेड़ने पर जमकर चले लाठी डंडे, तीन घायल
विज्ञापन
एटा। थाना बागवाला क्षेत्र में किशोरी को छेड़ने पर दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चल गए। दोनों ही ओर से छेड़छाड़ व दुष्कर्म की कोशिश करने के आरोप लगाकर मुकदमा लिखाया गया है। उधर, पुलिस जमीन के विवाद में किशोरियों को मोहरा बनाने की बात कह रही है।
बृहस्पतिवार शाम को गांव में यह वारदात हुई। आरोप है कि एक पक्ष की 16 वर्षीय किशोरी खेत से घर लौट रही थी। तभी गांव के ही एक युवक ने जबरन पकड़ लिया और खेत में खींचकर ले जाने लगा। तभी किशोरी का भाई आ गया और उसने बहन की इज्जत बचाई। इसके बाद दोनों ओर से लाठियां चल गईं। इस वारदात में किशोरी और उसका भाई घायल हो गया। जबकि दूसरी ओर से आरोपी की बहन घायल हुई। तीनों घायलों को मेडिकल कॉलेज में बृहस्पतिवार की देर शाम भर्ती कराया गया।
पीड़ित किशोरी की तहरीर पर तीन के खिलाफ छेड़छाड़ व खेत में खींचकर ले जाने का मुकदमा दर्ज किया गया है। जबकि आरोपी के पिता ने किशोरी के भाई पर आरोप लगाया कि उसकी 14 वर्षीय बेटी को घर में घुसकर गालीगलौज के बाद जमीन पर गिराकर दुष्कर्म करने की कोशिश और जान से मारने की धमकी दी है। प्रभारी निरीक्षक फूल सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसी विवाद के चलते बृहस्पतिवार को झगड़ा हुआ।