फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   State President meets the contenders in a closed room

बंद कमरे में प्रदेश अध्यक्ष की दावेदारों से मुलाकात

Fri, 18 Jun 2021 10:25 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 10:25 PM IST
विज्ञापन
State President meets the contenders in a closed room
अमांपुर विधायक के निधन को लेकर पार्टी कार्यालय पर मौन धारण कर श्रद्धांजलि देते प्रदेश अध्यक्ष स? - फोटो : ETAH
एटा। जिले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का दौरा सस्पेंस भरा रहा। मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रत्याशी को लेकर उनका कार्यक्रम रहा। बंद कमरे में उन्होंने जनप्रतिनिधियों और पद के दावेदारों से लंबी चर्चा की। सपा से बागी होकर चुनाव जीतकर आए दो सदस्यों ने दावेदार के रूप में मुलाकात की, लेकिन प्रत्याशी की घोषणा नहीं हो सकी।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में बुरी तरह मात खाने के बाद अब भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए पूरी ताकत लगा रही है। पार्टी के तीन ही सदस्य विजयी हो सके थे। अन्य सदस्यों को अपने खेमे में लाकर अध्यक्ष की कुर्सी पर काबिज होने की कोशिश की जा रही है, लेकिन दावेदार को लेकर पसोपेश की स्थिति बनी हुई है। शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष का दौरा तय हुआ तो तय माना जा रहा था कि उनकी मौजूदगी में प्रत्याशी की घोषणा हो जाएगी। जीटी रोड स्थित कार्यालय पर पहुंचते ही वह जनप्रतिनिधियों के साथ एक कमरे में गए और कमरा अंदर से बंद हो गया। काफी देर तक आपस में मंथन चलता रहा।
विज्ञापन

इस दौरान वहां सपा से विद्रोह कर सदस्य पद का चुनाव जीते राजेश यादव और गिरीश यादव भी पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष ने दोनों को एक-एक कर बुलाया और पूछताछ कर पूरी पड़ताल की। बाद में बताया कि अध्यक्ष पद के लिए दावेदारों के नामों पर मंथन हुआ है। पार्टी हाईकमान को जानकारी देंगे, जल्द ही घोषणा कर दी जाएगी। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष ने कोरोना से दिवंगत लोगों को मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुप्त चर्चा में ये रहे मौजूद
आधे घंटे से अधिक समय तक बंद कमरे में चली गुप्त चर्चा की दौरान प्रदेश अध्यक्ष के साथ, एमएलसी धर्मवीर प्रजापति विधायक सदर विपिन वर्मा डेविड, मारहरा वीरेंद्र सिंह लोधी, अलीगंज सत्यपाल सिंह राठौर, जलेसर संजीव दिवाकर, जिलाध्यक्ष संदीप जैन और पंचायत चुनाव संयोजक पूर्व जिलाध्यक्ष पंकज गुप्ता एड. मौजूद रहे।

यहां भी पहुंचे
प्रदेश अध्यक्ष ने कोविड संक्रमण के चलते मृत व्यापारी दिनेश वार्ष्णेय और अशोक गुप्ता जैमिनी के आवास पर पहुंचकर संवेदनाएं व्यक्त कीं। वहीं बीमारी से परिवार में सदस्यों की मौत के चलते प्रेमनगर में विजितेंद्र गुप्त एड. और प्रवेश दीक्षित के आवास पर जाकर परिजनों से मुलाकात की।

जिला कार्यालय पर पार्टी पदाधिकारियों का अभिवादन स्वीकार करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र दे?

जिला कार्यालय पर पार्टी पदाधिकारियों का अभिवादन स्वीकार करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र दे?- फोटो : ETAH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed