फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   State Employees Joint Council expressed opposition by tying black

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

Mon, 22 Feb 2021 07:08 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 07:08 PM IST
विज्ञापन
State Employees Joint Council expressed opposition by tying black
जिला अस्पताल में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करते स्वास्थ्यकर्मी । - फोटो : ETAH
एटा। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के तत्वावधान में राज्य कर्मचारियों ने सोमवार को जिला अस्पताल में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का कहना था सरकार के पास उनकी कई मांगें लंबित पड़ी हैं जिनको पूरा नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा जब तक मांगे पूरी नहीं हो जातीं विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन

सोमवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष एसके दीक्षित, अमृत सिंह, राहुल गौतम, आरएस शाक्य सहित कई स्वास्थ्य कर्मचारियों ने अस्पताल में आयुष विंग के पास एकत्र होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं अस्पताल में सभी ने काली पट्टी बांध कार्य किया। इस दौरान कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष ने बताया उन्होंने अपनी मांग को लेकर एक बार फिर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन

जिसमें पुरानी पेंशन की बहाली सहित, आउट सोर्सिंग की व्यवस्था को समाप्त करने, छठे वेतन आयोग की विसंगतियों को समाप्त करने की मांग सहित परिवहन निगम के कर्मचारियों की योजनाएं लंबित पड़ी हैं इसको लेकर विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का कहना है मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जा चुका है। उन्होंने कहा जब तक मांगें पूरी नहीं हो जाती विरोध जारी रहेगा। इस दौरान ब्रजेश, ओमना यादव, कमला देवी, मीरा वघेल, सुमन पाथरे सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed