फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   SSP did foot patrol in the city for security

Etah News: सुरक्षा के लिए एसएसपी ने शहर में किया पैदल गश्त

Fri, 03 Apr 2026 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 03 Apr 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
SSP did foot patrol in the city for security
शहर की मुख्य सड़कों पर पैदल मार्च करते एसएसपी डा. इलामारन जी, एएसपी श्वेताभ पांडेय व सीओ व अन्य
एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन जी ने शुक्रवार को अपने अधीनस्थों के साथ, सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से भारी पुलिस बल के साथ थाना कोतवाली नगर क्षेत्रांतर्गत भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त किया।
विज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन जी, अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय तथा क्षेत्राधिकारी नगर कीर्तिका सिंह ने शहर में पैदल गश्त किया। सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने, आमजन में सुरक्षा का भाव पैदा करने के उद्देश्य से पैदल गश्त किया गया।
विज्ञापन

शहर के मुख्य बाज़ार, भीड़भाड़ वाले इलाकों एवं संवेदनशील स्थलों पर पैदल गश्त कर सम्बन्धित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश तथा सड़क किनारे दुकानों के बाहर सामान रखकर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों, तथा पटरी पर रेहड़ी खोमचों द्वारा खानपान की चीजें बेचने वालों को अतिक्रमण न करने की सख्त हिदायत दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कोतवाली नगर, थाना बागवाला, साइबर थाना पुलिस लाइंस का भी निरीक्षण किया। वहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed