{"_id":"668ec3da9debd2f5a20e55de","slug":"speeding-tractor-overturns-youth-dies-etah-news-c-163-1-sagr1016-119536-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: पलटा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: पलटा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, युवक की मौत
Wed, 10 Jul 2024 10:54 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 10 Jul 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
जलेसर। कोतवाली क्षेत्र के सासनी रोड स्थित गांव अन्निया से लौट रहे युवकों का ट्रैक्टर बेकाबू होकर खाई में जा गिरा। ट्रैक्टर के नीचे दबने से एक युवक की मौत हो गई तथा एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त कोतवाली क्षेत्र के गांव अन्निया से बंटू (33) निवासी सराय राजनगर तथा महिपाल निवासी नगला गोदी थाना जलेसर शटरिंग का सामान मंगलवार देर शाम ट्रैक्टर-ट्राॅली में लेकर वापस आ रहे थे। तभी जलेसर-सासनी मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलटकर खाई में गिर गई। ट्रैक्टर ट्राली के नीचे दोनों युवक दब गए। आसपास के लोगों ने दोनों को मुश्किल से ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाला। उपचार के लिए सीएससी जलेसर पर पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक ने बंटू को मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजन सीएससी से बंटू के शव को लेकर नगर के एक निजी अस्पताल पर पहुंच गए। हालांकि वहां भी चिकित्सक ने बंटू को मृत बता दिया। घायल महिपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।