{"_id":"6839ef1d83de58cd4b04cbe7","slug":"special-secretaries-inspected-three-block-areas-etah-news-c-163-1-sagr1016-134260-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: विशेष सचिवों ने तीन ब्लॉक क्षेत्र में किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: विशेष सचिवों ने तीन ब्लॉक क्षेत्र में किया निरीक्षण
Fri, 30 May 2025 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 30 May 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
एटा। शासन से भेजे गए दो सचिवों ने शुक्रवार को तीन विकासखंड क्षेत्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। ग्राम स्तर पर चौपाल कर उनकी समस्या, शिकायतें सुनीं। तीन दिन यहां रुककर इन ब्लॉकों की रिपोर्ट तैयार करेंगे।
विशेष सचिव सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग तथा मुख्य कार्यपालक अधिकारी खादी ग्रामोद्योग बोर्ड शिशिर और विशेष सचिव धर्मार्थ कल्याण एवं अल्पसंख्यक विभाग रघुवीर को आकांक्षात्मक ब्लॉक जैथरा, सकीट एवं अवागढ़ के निरीक्षण के लिए भेजा गया है। यहां आकर उन्होंने शुक्रवार को विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं, कार्यक्रमों की स्थिति पर समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में की।
जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी से आंकड़ेवार जानकारी प्राप्त करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। कहा कि विकासपरक योजनाओं में प्रगति की समीक्षा अधिकारी निरंतर विभागीय स्तर पर करते रहें, जिससे लाभार्थी को योजनाओं का ससमय लाभ मिलने के साथ-साथ जनपद की रेंकिंग भी अच्छी बनी रहे। कुछ योजनाओं, कार्यक्रमों में डाटा की ऑनलाइन फीडिंग एवं वास्तविक प्रगति में मिलान न होने पर सुधार के निर्देश दिए। शिक्षा एवं स्वास्थ्य के इंडीकेटर्स में अपेक्षाकृत कमी पाए जाने पर सुधार लाने को कहा।
विज्ञापन
विकासखंड क्षेत्रों के अस्पताल सहित अन्य सरकारी दफ्तर पहुंचकर भी हाल देखा। गांव में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं, शिकायतें सुनीं। सीडीओ डॉ. नागेद्र नारायण मिश्र, सीएमओ डाॅ. उमेश चंद्र त्रिपाठी, डीसी एनआरएलएम प्रतिमा निमेष, यूनिसेफ के डीसी आलोक वर्मा, पीडी सुरेंद्र कुमार, जिला अर्थ एंव संख्याधिकारी प्रदीप कुमार आदि अधिकारी मौजूद रहे।