{"_id":"69595e3456dab19c19053785","slug":"sp-workers-celebrated-the-197th-birth-anniversary-of-savitribai-phule-etah-news-c-163-1-eta1002-144348-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: सपाइयों ने मनाई सावित्रीबाई फूले की 197वीं जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: सपाइयों ने मनाई सावित्रीबाई फूले की 197वीं जयंती
Sat, 03 Jan 2026 11:51 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 03 Jan 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
सपा कैंप कार्यालय में बैठक के दौरान बोलते जिलाध्यक्ष परवेज जुबैरी। स्रोत पार्टी
- फोटो : bhadrawah news
एटा। सावित्रीबाई फुले की 197वीं जयंती शनिवार को समाजवादी पार्टी ने अरुणा नगर स्थित कैंप कार्यालय पर मनाई। पदाधिकारियों ने चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
जिलाध्यक्ष परवेज ज़ुबैरी ने कहा कि सावित्रीबाई फुले देश की पहली महिला शिक्षिका, समाज सुधारक और कवयित्री थीं। उन्होंने अपने पति ज्योतिबा फुले के साथ मिलकर उस दौर में लड़कियों का पहला स्कूल खोलने का साहसिक कार्य किया था जब बालिकाओं को शिक्षा देना अपराध माना जाता था। विद्यालय की स्थापना में फातिमा शेख का योगदान भी अत्यंत महत्वपूर्ण रहा।
पूर्व विधायक अमित गौरव यादव सहित अशरफ हुसैन, विनोद यादव, शशांक यादव, जहीर अहमद, शराफत हुसैन काले ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन जिला महासचिव भूपेंद्र प्रजापति ने किया। सभा के बाद जिला कार्यकारिणी की मासिक बैठक भी हुई जिसमें वोटर लिस्ट, एसआईआर और बढ़े हुए बूथों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में रणजीत सिंह यादव, सत्तन शाक्य, संदीप यादव, राहुल सेलार, गिरीश यादव, सरफराज, वीरपाल सिंह लोधी आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
बसपाइयों ने भी किया याद
एटा। सावित्रीबाई फुले का जन्मदिन बसपा ने नगला नारायण मारहरा में मनाया। बृजेश कुमार ने कहा कि उनका जीवन शिक्षा, समाज सुधार और नारी सशक्तिकरण के संघर्षों से भरा पड़ा है। विजय भारती ने कहा कि बाल-विवाह, सती प्रथा, अस्पृश्यता जैसी कुरीतियों का विरोध उन्होंने मजबूती के साथ किया। मंडल कॉर्डिनेटर अलीगढ़ राजू रामरतन ने कहा कि प्रत्येक मातृ शक्ति व बहनों को यह प्रण लेकर जाना चाहिए कि आने वाले समय में हम सर्व समाज की महिलाओं को शिक्षित कर समाज की मुख्य धारा में जोड़ने का कार्य करेंगे। इस दौरान धर्मेंद्र सिंह, राधे श्याम, चंद्रभान, जितेंद्र सागर, विनोद कुमार, श्यामवती देवी, राजवती, सुनीता देवी, रजनी कुमारी आदि लोग मौजूद रहे। संवाद