{"_id":"587facd34f1c1b3703f00b0c","slug":"sp-candidatejugendra-hot-talk-of-ro","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा प्रत्याशी जुगेंद्र की आरओ से हुई कहासुनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा प्रत्याशी जुगेंद्र की आरओ से हुई कहासुनी
Amar Ujala
Updated Wed, 18 Jan 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
सपा प्रत्याशी जुगेंद्र की आरओ से हुई हाॅट टॉक
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम अखिलेश यादव गुट से बुधवार को नामांकन करने पहुंचे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष/प्रत्याशी जुगेंद्र सिंह यादव की आरओ/एसडीएम रवि प्रकाश श्रीवास्तव से कहासुनी हो गई। आरओ ने उनके समर्थकों को कक्ष से बाहर जाने का आदेश दिया था।
दरअसल सपा प्रत्याशी जुगेंद्र सिंह यादव बुधवार को बारह बजे आरओ कक्ष में अपने भतीजे डाक्टर सुबोध, पूर्व सांसद कैलाश यादव और प्रस्तावक विनोद यादव और सतेंद्र यादव के साथ नामांकन करने पहुंचे थे। कागजात देखने के दौरान किसी समर्थक ने टोका तो आरओ रवि प्रकाश श्रीवास्तव ने कक्ष से बाहर खड़ा होने का आदेश दे दिया। इससे गुस्साए जुगेंद्र सिंह यादव बोले एसडीएम साहब इतनी सख्ती तो कहीं नहीं है।
क्या समर्थकों पर लाठीचार्ज करा कर मानोगे। उन्होंने कहा कि एसडीएम साहब आपकी हठधर्मिता के कारण मेरे खिलाफ बागवाला में आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज हुई है। जबकि मैं मौके पर नहीं था। इस पर उनके भतीजे ब्लॉक प्रमुख डाक्टर सुबोध यादव ने मीडियाकर्मियों और कैमरे होने की बात कह कर उन्हें शांत कराते हुए कहा कि ऐसा लग रहा है कि जैसे कोई प्रधानमंत्री नामांकन करने आया है। पूरे प्रदेश में इतनी सख्ती नहीं है। लगता है कि जिले में एसडीएम साहब नए आए हैं। हालांकि आरओ ने चाचा भतीजे के तीखे हमले का जवाब तो नहीं दिया, लेकिन फार्मेलिटीज के नाम पर अपने कक्ष में प्रत्याशी जुगेंद्र यादव के शपथ पत्र पढ़ा कर शपथ दिला कर हीं माने।
विज्ञापन
आरओ ने नहीं पढ़ी आयोग की गाइडलाइन
बुधवार को जब जुगेंद्र सिंह यादव नामांकन करने पहुंचे तो सही चालान फार्म जमा होने के बाद भी आरओ रवि प्रकाश श्रीवास्तव ने पहले आब्जेक्शन लगा दिया। मौके पर मौजूद आरओ मारहरा संजीव कुमार और रवि प्रकाश श्रीवास्तव ने आयोग की गाइडलाइन पढ़ने के बाद किसी से फोन पर बात करने के बाद उसी चालान फार्म को सही बताया।