{"_id":"7970bbe2266080930183e10357146735","slug":"sp-ashok-tripathi-takes-over-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसपी अशोक त्रिपाठी ने कार्यभार संभाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसपी अशोक त्रिपाठी ने कार्यभार संभाला
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Tue, 09 Feb 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
जिले में मंगलवार को एसएसपी अशोक त्रिपाठी ने कार्यभार संभाल लिया। पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता के दौरान एसएसपी ने कमालपुर मई में अर्चना यादव हत्याकांड मामले में कहा जांच वैज्ञानिक और परंपरागत ढंग से कराने के लिए दो टीमों का गठन किया गया है। हत्याकांड के पीछे ऑनर किलिंग की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है। जांच में इस बिंदु को प्रमुखता से शामिल किया गया है।
प्रथम पैनल में हुए पोस्टमार्टम मे एसएसपी ने रेप की पुष्टि होने से इनकार कर दिया है। एटा में एसएसपी का कार्यभार संभालने से पहले अशोक त्रिपाठी चार-चार साल झांसी और कानपुर में सीओ सिटी, कानपुर, वाराणसी, इलाहाबाद में एएसपी एसटीएफ, ढाई-ढाई साल एसपी सिटी बलिया और नोएडा, एएसपी क्राइम गाजियाबाद के अलावा दो साल आगरा मे एएसपी ट्रैफिक और प्रोटोकाल पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। एसटीएफ में रहते अपराधियों के गिरोह का सफाया करने में अशोक त्रिपाठी को राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार मिल चुका है। कार्यभार संभालते ही एसएसपी ने सरकार की नीतियों के मुताबिक काम करने और सभी की बात सुनने का आश्वासन दिया है।