{"_id":"58c594c84f1c1b4307dc43c3","slug":"sp-and-bsp-candidates-and-their-supporters-in-shock","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदमे में सपा और बसपा प्रत्याशी और उनके समर्थक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदमे में सपा और बसपा प्रत्याशी और उनके समर्थक
amar ujala
Updated Mon, 13 Mar 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
पुराने विधायक के आवास पर पसरा सन्नाटा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदी की लहर और अमित शाह की सोशल इंजीनियरिंग के सामने करारी हार का सामना करने वाली समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी और समर्थक चुनाव परिणाम आन के बाद गहरे सदमे में हैं। सबसे तगड़ा झटका बसपा को लगा है जो पिछले दो विधानसभा चुनाव में दूसरे नंबर पर रहने के बाद भी विधानसभा चुनाव में तीसरे नंबर पर खिसक गई। रविवार को सपा प्रत्याशियों के घर सन्नाटा पसरा दिखाई दिया। बसपा प्रत्याशी और समर्थकों ने करारी हार से सेलफोन स्चिव ऑफ कर दिए हैं।
विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी का गढ़ ढहने जिला संगठन पदाधिकारियों से लेकर ब्लाक स्तर के नेता गहरे सदमे में हैं। कड़ी सुरक्षा में मतदान और मतगणना का परिणाम आते ही ऐन वक्त पर सपा में शामिल हुए पैराशूट नेता रविवार को भूमिगत हो गए हैं। सपा और बसपा के जिला अध्यक्ष से लेकर नगर अध्यक्ष और जिला संगठन पदाधिकारियों के सेलफोन रविवार को स्चिव ऑफ रहे। जिन पदाधिकारियों के सेलफोन में घंटी बजी उन्होंने फोन उठाने की जरुरत नहीं समझी। कमोवेश यही हाल रविवार को सपा और बसपा कार्यालय पर दिखा। समाजवादियों को हैरत इस बात पर हो रही है कि जिले की हर विधानसभा यादव बाहुल होने के बाद भी धरतीपुत्र का किला ताश के पत्तों की तरह ढह गया।