फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   soron ko teerthasthal ghoshit karaaya jaega: paasee

सोरों को तीर्थस्थल घोषित कराया जाएगा: पासी

Sat, 13 May 2017 12:15 AM IST
amar ujala
amar ujala Updated Sat, 13 May 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
soron ko teerthasthal ghoshit karaaya jaega: paasee
भाजपाईयों से बातें करते प्रभारी मंत्री सुरेश पासी - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
 प्रभारी मंत्री एवं शहरी विकास राज्यमंत्री सुरेश पासी ने शुक्रवार को जिले में दस्तक दी। कहा कि सोरों पवित्र स्थल है। इस स्थल को वह तीर्थस्थल बनाने के प्रयास करेंगे। साथ ही भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों को चेतावनी दी कि अब वे जिले में भ्रष्टाचार नहीं होने देंगे।
जिले के प्रभारी मंत्री पासी पहली बार शुक्रवार की सायं को जिले में पहुंचे। सोरों के लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में उन्होंने पत्रकारों से वार्ता की। कार्यकर्ताओं ने बिजली की समस्या रखी। मंत्री ने कहा कि वो सोरों को तीर्थस्थल घोषित कराएंगे। कांशीराम आवासीय योजना को सुदृढ़ बनाया जाएगा। पिछली सरकार के समय में इस योजना पर ध्यान नहीं दिया गया। जो आवास रिक्त पड़े हैं उनका पात्रों को आवंटन किया जाएगा। मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार मुक्त शासन मुख्यमंत्री की प्राथमिकता है और वे भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि अल्प आय वर्ग वालों को आवास देने की केंद्र सरकार की योजना पर भी सरकार काम कर रही है। लोगों को न्याय मिले, सुशासन स्थापित हो। यही प्राथमिकता है।
विज्ञापन

बताया शनिवार को जिला प्रशासन के साथ बैठक करके, जिले की स्थिति का जाएजा लेंगे। इस दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष पूर्णेंद्र सिंह सोलंकी, नगरपालिका अध्यक्ष रूपकिशोर कुशवाह, विधायक देवेंद्र राजपूत, नगर अध्यक्ष शरद गुप्ता, जिला महामंत्री नीरज शर्मा, केपी सिंह, रामनरेश, शांतनु चौधरी, बीडी राना, महेंद्र राना, रानू वर्मा, मनोज गुप्ता, ज्ञान गुप्ता, गौरी शंकर शर्मा,महेंद्र बघेल, संपूर्णानंद भारद्वाज सहित बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से प्रभारी मंत्री का स्वागत किया। प्रभारी मंत्री ने गंगा आरती में हिस्सा लेकर बराह मंदिर व अन्य मंदिरों में देव दर्शन किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed