फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Solve the problems of traders: DM

व्यापारियों की समस्याओं का करें निस्तारण: डीएम

Fri, 29 Oct 2021 06:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 06:30 PM IST
विज्ञापन
Solve the problems of traders: DM
एटा। कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को व्यापारी कल्याण बोर्ड व व्यापार बंधु की बैठक हुई। इस दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की समस्याएं व्यापारियों द्वारा उठाई गईं। डीएम अंकित अग्रवाल ने व्यापारियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार को लेकर मांग की। खासतौर से मरीजों की भीड़ को व्यवस्थित करने और जांच के लिए पैथोलॉजी लैब का समय बढ़ाने की बात रखी गई। जिस पर डीएम ने डॉ. अभिनव दुबे को निर्देश दिए कि खून की जांच के लिए सैंपल कलेक्शन का समय बढ़ाया जाए।
विज्ञापन

सीडीओ डॉ. अवधेश कुमार बाजपेयी ने कहा कि जीएसटी कार्यालय अलीगंज व जलेसर में त्रैमासिक कैंप का आयोजन कराए। जल निगम शहर में अवेशष कार्यों का निरीक्षण कर जल्द पूरा कराए। गोशाला से घंटाघर तक सड़क कार्य व बाजार में अधिक भीड़ वाली जगहों पर जहां भी रोड खराब हैं वहां प्लान तैयार कर तीन दिन में ठीक कराया जाए। नगर पालिका मारहरा गेट के पास भूतेश्वर जाने वाले मार्ग की पुलिया को तत्काल ठीक कराए। बैठक में सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह, एलडीएम वीरेंद्र सिंह, डिप्टी कमिश्नर वाणिज्य कर अभिषेक चौहान, एडीपीआरओ मनोज कुमार, व्यापार मंडल के दिनेश गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, अतुल राठी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed