फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   soldier got photo taken by friends and asked make it viral In Etah two days later his body found hanging

UP: मेरी मौत के बाद गालियां लिखकर वायरल कर देना यह फोटो, फंदे पर लटका मिला सिपाही; सुसाइड नोट में लिखी यह बात

Sun, 21 Jan 2024 11:48 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 21 Jan 2024 11:48 AM IST
सार

सिपाही ने दो दिन पहले दोस्तों से फोटो खिंचाई। कहा कि मेरी मौत के बाद गालियां लिखकर इसे वायरल कर देना। अव उसका शव फंदे पर लटका मिला है। सुसाइड नोट में भी कई बातें लिखी हैं। 

विज्ञापन
soldier got photo taken by friends and asked make it viral In Etah two days later his body found hanging
सिपाही अंकित कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में सिपाही का शव फंदे पर लटका मिला। इसको लेकर जलेसर थाने पर दिनभर चर्चाएं होती रहीं कि सिपाही कस्बा की एक युवती के संपर्क में था। उसकी वजह से करीब एक सप्ताह से वह तनाव में चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि शायद युवती शादी का दबाव बना रही थी। इसको लेकर सिपाही परेशान चल रहा था। लेकिन, खुलकर किसी के सामने अपनी बात नहीं रख पाया। हालांकि दो दिन पहले एक फोटो दोस्तों से खिंचवाया था। तब कहा था मेरी मौत के बाद गालियां लिखकर वायरल कर देना।

विज्ञापन

देर शाम तक पहुंचे परिजन, एक भाई भी पुलिस में है तैनात

सरकारी आवास में फंदा पर लटके मिले आरक्षी का बड़ा भाई नैतिक कुमार भी पुलिस विभाग में आरक्षी है। वर्तमान में वह मथुरा में तैनात है। शनिवार की देर शाम तक आरक्षी का शव कमरे में ही रखा रहा। सूचना पर देर शाम तक परिजन पहुंच पाए।

विज्ञापन

आरक्षी के फोन पर आते रहे युवती के कॉल

थाने पर चर्चाएं यह भी है कि युवती आरक्षी के फोन पर कॉल करती रही। फोन को थाना प्रभारी ने अपने कब्जे में ले लिया था। लेकिन, कॉल रिसीव नहीं किया। संभावना जताई जा रही हैं कि युवती को शायद पता नहीं था कि आरक्षी फंदे पर लटक गया। बात नहीं होने से परेशान होने पर युवती कॉल करती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौत से पहले छोड़ा सिपाही का सुसाइड नोट मिला

जलेसर कोतवाली परिसर में फंदा पर लटके मिले सिपाही की मौत के बाद जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस के सुसाइड नोट मिला है। इसमें लिखा गया है कि किसी को परेशान नहीं किया जाए। पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में ले लिया है। एसएसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि आरक्षी ने एक सुसाइड नोट छोड़ा है। इसमें किसी को परेशान नहीं करने की बात लिखी है। 


परिजन शाम को आ गए हैं। पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजा गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने की बात कही जा रही है। वहीं सबसे बड़ा सवाल बना हुआ है कि जिस आवास में शव मिला है, उसका दरवाजा किसने खोला था। कमरे से लैपटॉप और रुपये भी गायब हैं। इसको लेकर चर्चाएं होती रहीं है। 

ये सवाल अब भी बिना जवाब

आरक्षी तीन दिन पहले ही आगरा से अपने साथी शिवम के साथ लैपटॉप लेकर आया था। इसके माध्यम से यूपीएससी की तैयारी करने की बात कही थी, जो नहीं मिला है। इसके साथ ही जिस स्टॉप से फंदा लगाया है, वो भी एक सवाल छोड़ गया है। जिस आवास में सिपाही रहता था, उसके आस-पास कोई महिला कर्मी भी नहीं रहती थी। दुपट्टे को पुलिस ने जब्त कर सील किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed