{"_id":"612643a88ebc3e79d0694941","slug":"six-month-old-innocent-dies-in-tractor-collision-parents-injured-etah-news-agr504966778","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की टक्कर से छह माह के मासूम की मौत, माता-पिता घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर की टक्कर से छह माह के मासूम की मौत, माता-पिता घायल
विज्ञापन
एटा। थाना अलीगंज क्षेत्र स्थित अमरौली तिराहा के पास ट्रैक्टर की टक्कर से छह माह के मासूम की मौत हो गई। जबकि उसके माता-पिता घायल हो गए। मासूम की मां मायके से पति के साथ बाइक से अपने घर जा रही थी, तभी ये लोग हादसे के शिकार हो गए। हादसा मंगलवार देर शाम हुआ। जिसमें जिला फर्रुखाबाद थाना नबावगंज क्षेत्र के गांव कादेमई निवासी कुलदीप के छह माह के पुत्र कृष्णा की मौत हुई है। इस हादसे में कुलदीप और इसकी पत्नी स्नेहलता भी घायल हुई हैं।
मासूम की मां को गंभीर हालत में सीएचसी अलीगंज पर भर्ती कराया गया। घायल कुलदीप ने बताया कि पत्नी अपने मायके गांव अकबरपुर कोट थाना अलीगंज रक्षाबंधन पर्व पर आ गई थी। मंगलवार देर शाम पत्नी को लेकर बाइक से गांव कादेमई जा रहे थे। तभी ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही से चलाकर टक्कर मार दी। इस हादसे में तीनों लोग घायल हो गए। पुलिस ने एंबुलेंस से सीएचसी पर भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने पुत्र को मृत घोषित कर दिया।
सड़क हादसों में पांच लोग घायल
एटा। अलग-अलग स्थानों पर सड़क हादसों में पांच लोग घायल हुए हैं। इनमें से तीन को गंभीर हालत में रेफर किया गया है। थाना सकरौली क्षेत्र स्थित इसौली चौराहा के पास मैक्स की टक्कर से बाइक सवार राजकुमार, इसका पुत्र राहुल और पत्नी रानी देवी निवासीगण गांव बरहद थाना विजयगढ़ जिला अलीगढ़ घायल हो गए। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से पत्नी व पुत्र को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया। थाना निधौली कलां क्षेत्र स्थित गांव कुंवरपुर के पास बाइकों की भिड़ंत में यहां का निवासी सुखदेव घायल हो गया। गंभीर हालत में रेफर किया गया है। कोतवाली नगर स्थित गांव शीतलपुर के पास बाइकों की भिड़ंत में धर्मेंद्र व इसका चचेरा भाई जतिन निवासी कुसाड़ी थाना कोतवाली देहात घायल हुआ है। संवाद