{"_id":"57b9eb7d4f1c1b8d63d4f2a7","slug":"sir-par-pagadee-phoolon-ka-chashma-jam-rahe-nandalaal","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर पर पगड़ी, फूलों का चश्मा, जम रहे नंदलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिर पर पगड़ी, फूलों का चश्मा, जम रहे नंदलाल
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
Updated Sun, 21 Aug 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
जन्माष्टमी के लिए सजे बाजार
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षाबंधन के बाद बाजारों में जन्माष्टमी का रंग छाने लगा है। मंदिरों में भी तैयारियां शुरू हो गई हैं। दुकानों पर लड्डू गोपाल सज गए हैं। हिंडोलों के आर्डर दिए जा रहे हैं। किराना बाजार से लेकर पूजन सामग्री बेचने वालों के यहां भीड़ लगी है। दुकानों पर नंदलाल के सिर पर पगड़ी और आंखों पर फूलों का चश्मा लगा वाली मूर्तियां लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है।
लड्डू गोपाल की पोशाक से लेकर मूर्ति और आसन सब बेहद खास हैं। इसके लिए मथुरा और गुजरात से खास पोशाकें आई हैं। बच्चों और बुजुर्गों ने भगवान कृष्ण के जन्मदिन पर उन्हें सजाने और संवारने और हिंडोले में झुलाने की तैयारी शुरू कर दी है।
-------------
पीतल के लड्डू गोपाल पहली पसंद
बाजार में 60 रुपये से लेकर तीन हजार रुपये तक की लड्डू गोपाल की पीतल से बनी मूर्ति बाजार में उपलब्ध है। लोगों के बीच लड्डू गोपाल की यह मूर्ति पहली पसंद बनी है। इस बार लड्डू गोपाल की मूर्ति को आकर्षक बनाने के लिए उसमें चमकीला रेडियम भी लगाया गया है।
विज्ञापन
-----------
श्रीकृष्ण के मुकुट की बाजार में दर्जनों वैराइटी हैं। जरी से सजे मुकुट 10 से 250 रुपये में उपलब्ध हैं। जबकि कुंदन वाले मुकुट की खासी मांग हैं, जो 10 से 70 रुपये में बिक रहे हैं। हैट भी लोग खासा पसंद कर रहे हैं। बाजार में जयपुर से खासतौर पर मंगाए गए मखमली अंदाज में बने आसन बाजार में हैं। इनकी कीमत 10 से 500 रुपये के बीच है। बाजार में झूलों की लंबी रेंज है। जो 80 से 850 रुपये में बिक रहे हैं। झूले गोटा, सैलीन, कुंदन, आकर्षक चमकीला कपड़ा लगाकर बने हैं। विक्रेता रोहित माहेश्वरी कहते हैं कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर झांकी सजाने के सामान की विभिन्न वैराइटी बाजार में उपलब्ध हैं।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर इस बार फलों और मेवा के दामों में उछाल है। ऐसे में व्रत रखने वाले भक्तों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खीरे की मांग बढ़ने वाली है। वर्तमान में 25-30 रुपये खीरा बिक रहा है। सब्जी विक्रेता विजय ने जन्माष्टमी पर खीरे का भाव चालीस रुपये किग्रा तक पहुंचने की संभावना जताई है।
--------------
मेवा आज के दाम पिछली बार के दाम
बादाम 700 900
काजू 800 700
किसमिस 250 300
छुआरा 100 080
चीनी 040 35
सेंवई 035 050
फैनी 360 325
चिरौंजी 700 850
मखाना 400 450
----------------------
बाजार में फलों के दाम
फल का नाम वर्तमान दर पूर्व की दर
सेब 160 120
अनार 100 080
पपीता 050 030
केला 040 030
संतरा 120 140
चीकू 080 040
आम 020 030