फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   sir par pagadee, phoolon ka chashma, jam rahe nandalaal

सिर पर पगड़ी, फूलों का चश्मा, जम रहे नंदलाल

Sun, 21 Aug 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
अमर उजाला ब्यूरो, एटा Updated Sun, 21 Aug 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
sir par pagadee, phoolon ka chashma, jam rahe nandalaal
जन्माष्टमी के लिए सजे बाजार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
रक्षाबंधन के बाद बाजारों में जन्माष्टमी का रंग छाने लगा है। मंदिरों में भी तैयारियां शुरू हो गई हैं। दुकानों पर लड्डू गोपाल सज गए हैं। हिंडोलों के आर्डर दिए जा रहे हैं। किराना बाजार से लेकर पूजन सामग्री बेचने वालों के यहां भीड़ लगी है। दुकानों पर नंदलाल के सिर पर पगड़ी और आंखों पर फूलों का चश्मा लगा वाली मूर्तियां लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। 
विज्ञापन

लड्डू गोपाल की पोशाक से लेकर मूर्ति और आसन सब बेहद खास हैं। इसके लिए मथुरा और गुजरात से खास पोशाकें आई हैं। बच्चों और बुजुर्गों ने भगवान कृष्ण के जन्मदिन पर उन्हें सजाने और संवारने और हिंडोले में झुलाने की तैयारी शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

-------------
पीतल के लड्डू गोपाल पहली पसंद 
बाजार में 60 रुपये से लेकर तीन हजार रुपये तक की लड्डू गोपाल की पीतल से बनी मूर्ति बाजार में उपलब्ध है। लोगों के बीच लड्डू  गोपाल की यह मूर्ति पहली पसंद बनी है। इस बार लड्डू गोपाल की मूर्ति को आकर्षक बनाने के लिए उसमें चमकीला रेडियम भी लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------

श्रीकृष्ण के मुकुट की बाजार में दर्जनों वैराइटी हैं। जरी से सजे मुकुट 10 से 250 रुपये में उपलब्ध हैं। जबकि कुंदन वाले मुकुट की खासी मांग हैं, जो 10 से  70 रुपये में बिक रहे हैं। हैट भी लोग खासा पसंद कर रहे हैं। बाजार में जयपुर से खासतौर पर मंगाए गए मखमली अंदाज में बने आसन बाजार में हैं। इनकी कीमत 10 से 500 रुपये के बीच है। बाजार में झूलों की लंबी रेंज है। जो  80 से 850 रुपये में बिक रहे हैं। झूले गोटा, सैलीन, कुंदन, आकर्षक चमकीला कपड़ा लगाकर बने हैं। विक्रेता रोहित माहेश्वरी कहते हैं कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर झांकी सजाने के सामान की विभिन्न वैराइटी बाजार में उपलब्ध हैं। 


श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर इस बार फलों और मेवा के दामों में उछाल है। ऐसे में व्रत रखने वाले भक्तों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खीरे की मांग बढ़ने वाली है। वर्तमान में 25-30 रुपये खीरा बिक रहा है। सब्जी विक्रेता विजय ने जन्माष्टमी पर खीरे का भाव चालीस रुपये किग्रा तक पहुंचने की संभावना जताई है।  
--------------
मेवा        आज के दाम        पिछली बार के दाम 
बादाम            700            900
काजू             800            700
किसमिस        250            300
छुआरा            100            080
चीनी            040            35
सेंवई            035            050
फैनी            360            325
चिरौंजी        700            850
मखाना            400            450
----------------------
बाजार में फलों के दाम
फल का नाम        वर्तमान दर        पूर्व की दर 
सेब            160            120
अनार            100            080
पपीता            050            030
केला            040            030
संतरा            120            140
चीकू            080            040
आम            020            030
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed