फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Silt extracted from the drain spread in Ghantaghar market

Etah News: घंटाघर बाजार में फैली नाले से निकाली गई सिल्ट

Sun, 25 Jun 2023 10:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 25 Jun 2023 10:43 PM IST
विज्ञापन
Silt extracted from the drain spread in Ghantaghar market
एटा। बारिश का समय निश्चित था। सब कुछ पहले से जानने के बावजूद नगर पालिका प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठा रहा। अब गजब की लापरवाही बरतते हुए बीच बरसात में ही घंटाघर रोड पर नाले की सफाई करा डाली। बाहर निकालकर डाली गई सिल्ट बरसात से बहकर पूरे घंटाघर बाजार में फैल गई। लोगों का यहां पैर रखना मुहाल है।
विज्ञापन

नगर पालिका की ओर से दावा किया जा रहा था कि बरसात से पहले शहर के सभी नाले-नालियों की सिल्ट सफाई करा ली जाएगी। जिससे कि बरसात के दरम्यान शहर के अंदर जलभराव की समस्या नहीं होगी, लेकिन काम इतना सुस्ती से चला कि बरसात आ गई और सफाई कार्य पूरा नहीं हो पाया। एक ओर लापरवाही यह बरती गई कि बरसात शुरू होने पर भी सफाई कार्य रोका नहीं गया। शनिवार को घंटाघर मार्ग पर मशीनें और मजदूर लगाकर सिल्ट निकालना शुरू की गई। इसे सड़क पर डाल दिया गया।
विज्ञापन

सिल्ट सूखने पर इसे उठाया जाता, लेकिन निकालने के दरम्यान ही दोपहर के समय बरसात शुरू हो गई। ऐसे में सिल्ट बारिश के पानी के साथ बहने लगी। काफी हिस्सा वापस नालियों में चला गया तो बाकी सिल्ट सड़क पर फैल गई। इसके चलते वहां के व्यापारियों और आने वाले ग्राहकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। रविवार को कुछ स्थिति सुधरती, उससे पहले फिर बरसात हो गई। हालात और खराब हाे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed