{"_id":"6446cdf9b7d7228aff084754","slug":"sihori-beat-prithvipur-by-9-wickets-etah-news-c-25-1-135035-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: सिहोरी ने पृथ्वीपुर को 9 विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: सिहोरी ने पृथ्वीपुर को 9 विकेट से हराया
Tue, 25 Apr 2023 12:14 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 25 Apr 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
निधौली कलां। विकासखंड क्षेत्र के गांव बमनई में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। इसमें सोमवार को सिहोरी की टीम ने पृथ्वीपुर की टीम को नौ विकेट से करारी शिकस्त दी।
टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी पृथ्वीपुर की टीम मात्र 52 रन पर ही ढेर हो गई। जिसमें सर्वाधिक 11 रन अंशू ने बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिहोरी की टीम ने महज 1 विकेट खोकर मैच अपने नाम कर लिया। ओपनिंग में बल्लेबाज धीरा और नितिन आए। धीरा ने 22 और नितिन ने 18 और कप्तान शालू ने 6 रन बनाए। कुल 6 ओवर में ही टीम ने मैच जीत लिया। सिहोरी के कप्तान शालू को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया। उन्होंने 3 विकेट लिए और 6 रन बनाए। अंपायर राहुल और रघुनाथ सिंह के अलावा कमेटी की ओर से सनी, दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे।