फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Siege of power transformers not change Burn in jaleshar

फुंका ट्रांसफार्मर को न बदलने पर बिजली घर का घेराव

Sun, 04 Jan 2015 11:12 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
ब्यूरो अमर उजाला एटा Updated Sun, 04 Jan 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
जलेसर में विद्युत अव्यवस्थाओं के विरोध में लोग सड़कों पर उतर रहे हैं। एक
विज्ञापन
माह से फुंके ट्रांसफार्मर को न बदलने से आक्रोशित ऊंचा गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने बेरनी विद्युत स्टेशन का घेराव कर तालाबंदी की।
ग्राम ऊंचा गांव में पिछले 25 दिनों से ट्रांसफार्मर फुंका है। शिकायतों के बाद भी विभाग के कानों पर जूं नहीं रेंगी। परेशान लोगों का आक्रोश तब और बढ़ गया कि जब गांव के ही एक खंभे में आए करंट से हजारों रुपये मूल्य की भैंस चिपक कर मर गई। इसके विरोध में ग्रामीणों ने शनिवार को बेरनी चौराहे पर जाम लगा कर विरोध जताया था। प्रशासन ने 24 घंटे में ट्रांसफार्मर बदलने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया था लेकिन समय बीतने के बाद भी कोई प्रगति न होने पर ग्रामीणों ने रविवार को बेरनी विद्युत स्टेशन का घेराव कर तालाबंदी कर दी।
विद्युत विभाग के अधिकारियों ने अवकाश की बात कहते हुए ट्रांसफार्मर बदलने के लिये समय मांगा। घेराव करने वालों में ग्राम प्रधान दामोदर सिंह, अशोक शाह, आशीष चौहान, दीपक यादव, राहुल यादव, अमित यादव, गुड्डू शाह, ओमपाल बघेल, तारा सिंह बघेल आदि प्रमुख थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed