फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Shri Ganesh festival started with Kalash Yatra

Etah News: कलश यात्रा से श्रीगणेश महोत्सव का हुआ शुभारंभ

Tue, 26 Aug 2025 12:15 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 26 Aug 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Shri Ganesh festival started with Kalash Yatra
सराय अगहत में कलश यात्रा निकालते लोग।  - फोटो : सराय अगहत में कलश यात्रा निकालते लोग।
एटा। अलीगंज क्षेत्र के सराय अगहत कस्बे में 13 वर्ष से लगातार भगवान श्रीगणेश महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस बार महोत्सव का शुभारंभ सोमवार को कलश यात्रा के साथ किया गया।
विज्ञापन


कलश यात्रा मोहल्ला हजारीबाबा स्थित शिव मंदिर से शुरू हुई। यात्रा में महिलाएं, बच्चे, युवा, पुरुष जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। यात्रा डाकखाने वाली गली, नई बस्ती, दुर्गा कॉलोनी, मुख्य बाजार होते हुए वापस मंदिर आकर संपन्न हुई। मंदिर पर यात्रा के पहुंचने पर विधि विधान से पूजन एवं श्रीगणेश भगवान का मंगल अभिषेक कर आरती की गई। यात्रा में मनोज वर्मा, कृष्णकुमार गुप्ता, भानु जैन, रामजी वर्मा, अंबरीश जैन, हीरालाल वर्मा, रामवीर चेयरमैन, टीना जैन सहित सराफा कमेटी के सदस्य मौजूद रहे। थाना नयागांव प्रभारी अनिल कुमार सिंह, कस्बा इंचार्ज चंद्रशेखर त्रिपाठी फोर्स सहित तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed