फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Shots fired at the block leading candidate husband, attempted kidnapping

ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी के पति पर जानलेवा हमला, अपहरण का प्रयास

Sat, 06 Feb 2016 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
अमर उजाला ब्यूरो एटा Updated Sat, 06 Feb 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
Shots fired at the block leading candidate husband, attempted kidnapping
ओझा रोड स्थित गांव कूवरी के पास सपा समर्थित ब्लाक प्रमुख पद की प्रत्याशी के पति पर शनिवार को जानलेवा हमला कर अपहरण का प्रयास किया गया। असफल रहने पर हमलावर फायरिंग कर फरार हो गए। फायरिंग के दौरान गोलियां कार में लगने के कारण प्रत्याशी पति और उसके समर्थक बाल-बाल बच निकले। मौके पर एएसपी, एडीएम, एसडीएम, सीओ सकीट फोर्स के साथ पहुंचे। बाद में सदर विधायक भी सकीट थाने पहुंचे। पीड़ित ने पूर्व विधायक, उनके बेटे और कई बीडीसी सहित 20 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।   
विज्ञापन

मलावन के गांव आसपुर निवासी इंजीनियर राधेश्याम की पत्नी ऊषा देवी ब्लाक सकीट से ब्लाक प्रमुख पद की प्रत्याशी हैं। दूसरे पक्ष से पूर्व बसपा विधायक अजय यादव की ओर से मंजू देवी प्रत्याशी हैं। पीड़ित राधेश्याम ने बताया कि शनिवार दोपहर वह कार से चालक, प्रधान जग्गू, बीडीसी सदस्य सुखवीर निवासी छछैना के साथ वोट मांगने जा रहे थे। दोपहर करीब ढाई बजे गांव कूवरी तिराहा से थोड़ा आगे पहुंचते ही सामने से दो स्कार्पियो आकर रुकी। इनमें सवार पूर्व विधायक अजय यादव, इनके बेटे ने साथियों के साथ उनको अपहरण करने का प्रयास किया। इन लोगों ने फायरिंग कर जानलेवा हमला किया, लेकिन फायरिंग के दौरान गोलियां कार में लगने के कारण जान बच गई। फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीणों को आता देख कार सवार हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। सूचना पर थानाध्यक्ष के साथ सीओ सकीट अजय कुमार, एसडीएम सुनील वर्मा फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।  बाद में थाने पर एएसपी विसर्जन सिंह यादव, एडीएम सतीश पाल, सदर विधायक आशीष यादव उर्फ आशू भी सकीट थाने पहुंचे। घटना की तहरीर पीड़ित ने पूर्व विधायक अजय यादव ,विक्रांत ,प्रशांत निवासी रेवाड़ी सकीट, ओमकिशन निवासी गढ़िया, रामसेवक निवासी कंगरौल, संदीप निवासी नगला मुंशी, रामेश्वर निवासी विरसिंह पुर, सर्वेश निवासी महुआखेड़ा, उदयवीर निवासी दतौली, भूरे निवासी निगोह हसनपुर, दुर्जन सिंह निवासी पुरावं, अजयपाल निवासी रेवाड़ी, शिवरतन निवासी चिलमापुर, इंद्रपाल निवासी दत्तपुर, ब्रेशचंद्र निवासी गढ़िया, सुम्मेर निवासी नगला पुनी, राम लड़ैते निवासी नाजिरपुर, बनवारी निवासी नगला पुरवे, रूपेश निवासी सलेमपुर सानी, कौशल कुमार निवासी दलेलपुर के विरुद्ध तहरीर दी है। बता दें पीड़ित ने जिनके विरुद्ध तहरीर दी है उनमें अधिकांश बीडीसी सदस्य हैं। थाना प्रभारी का कहना है कि सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed