फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shoe businessman shot dead in etah

एटा: सभासद के जूता व्यवसायी पुत्र की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार तीन नकाबपोशों ने की वारदात

Thu, 03 Mar 2022 12:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Thu, 03 Mar 2022 12:42 PM IST
सार

एटा में जूता व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात मंगलवार रात को हुई जब व्यवसायी दुकान बंद कर घर लौट रहा था। तभी बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे गोली मार दी। 

विज्ञापन
Shoe businessman shot dead in etah
मृतक अबरार का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा में एक सभासद के जूता व्यवसायी पुत्र की मंगलवार की देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सावर तीन नकाबपोशों द्वारा गोली मारने की बात कही गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं मृतक के परिजन ने अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। 

विज्ञापन


कोतवाली नगर के मोहल्ला नगला पोता निवासी अबरार (24) पुत्र इंतजार हुसैन की गोली मारकर मोहल्ला दिनेश नगर में हत्या कर दी गई है। भाई इकरार ने बताया कि उसकी मां फरजाना बेगम मोहल्ला दिनेश नगर से सभासद हैं। उनका जूता व गाड़ी के पार्टस आदि का कारोबार है। 

विज्ञापन

बालाजी मंदिर के पास हुई वारदात

भाई रात आठ बजे के करीब दुकान बंद कर घर वापस जा रहा था। इस दौरान नगला पोता में बालाजी मंदिर के पास अज्ञात व्यक्तियों ने भाई को गोली मार दी। सूचना मिली कि उनका भाई सड़क किनारे पड़ा है। तब घटना स्थल पर पहुंचे और उसे ऑटो से मेडिकल कॉलेज लेकर गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां चिकित्सकों ने ईसीजी कराने के लिए बोल दिया। तब निजी चिकित्सकों को भी दिखाया, यहां से आगरा रेफर कर दिया और रास्ते में मौत हो गई। इकरार की ओर से अज्ञात हत्यारों के खिलाफ तहरीर दी है। 

सीओ सिटी कालू सिंह ने बताया कि व्यवसायी की गोली मारकर हत्या की गई है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

भाई बोला, नहीं है किसी से रंजिश

मृतक के भाई इकरार ने बताया उसकी किसी से रंजिश भी नहीं है। ऐसा किसने किया है इस बारे में कुछ स्पष्ट नहीं कहा जा सकता है। वहीं पोस्टमार्टम करने वाली टीम के चिकित्सकों का कहना है कि अबरार को सटाकर गोली मारी गई है। गिरने के कारण गोली वाला स्थान रगड़ गया इससे ब्लैक स्पॉट खत्म हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed