{"_id":"66bbb1e3f47a985a54015a34","slug":"shitalpur-and-city-areas-lag-behind-in-out-of-survey-schools-etah-news-c-163-1-sagr1016-121274-2024-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: आउट ऑफ सर्वे स्कूल में शीतलपुर और नगर क्षेत्र पिछड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: आउट ऑफ सर्वे स्कूल में शीतलपुर और नगर क्षेत्र पिछड़ा
Wed, 14 Aug 2024 12:50 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 14 Aug 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
एटा। सर्व शिक्षा अभियान की शारदा योजना के तहत बीच में पढ़ाई छोड़ने वाले बच्चों को चिन्हित कर उन्हें उम्र के हिसाब से कक्षा में प्रवेश दिलाया जाता है। जिले में इस बार जुलाई से अब तक ऐसे 191 बच्चे ही चिन्हित हो पाए हैं। इसमें शीतलपुर ब्लॉक क्षेत्र सहित नगर क्षेत्र एटा और मारहरा पीछे रह गया है।
आउट ऑफ स्कूल बच्चों को चिन्हित करने के लिए शारदा योजना है। जनपद में बच्चों को चिन्हित करने का काम जुलाई से चल रहा है, लेकिन जिले में शिक्षक 191 बच्चे ही चिन्हित कर पाए हैं। सबसे अधिक बच्चे अवागढ़ ब्लॉक क्षेत्र में चिह्नित किए गए हैं और सबसे कम बच्चे एटा नगर में चिन्हित हुए हैं। सर्व शिक्षा अभियान के जिला समन्वयक अरुण शर्मा ने बताया आउट ऑफ सर्वे का कार्य चल रहा है। जो ब्लाॅक पीछे रह गए हैं वहां खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया जाएगा।
बेसिक शिक्षा विभाग में 6000 से अधिक हैं शिक्षक
बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षकों की बात करें तो सहायक अध्यापक, प्रधानाध्यापक सहित शिक्षामित्र और अनुदेशक कुल 6000 के करीब हैं। इन शिक्षकों को आउट ऑफ सर्वे के दौरान बच्चों को चिन्हित करने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन
चिन्हित किए गए बच्चों पर ब्लॉक वार नजर
अलीगंज - 28
अवागढ़- 39
एटा नगर - 2
जैथरा - 36
जलेसर - 27
मारहरा - 10
निधौलीकलां - 23
सकीट - 23
शीतलपुर - 3