फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   shikshakon kee laaparavaahee se teen ghante skool mein band raha chhaatr

शिक्षकों की लापरवाही से तीन घंटे स्कूल में बंद रहा छात्र

Fri, 28 Apr 2017 11:54 PM IST
amar ujala
amar ujala Updated Fri, 28 Apr 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
shikshakon kee laaparavaahee se teen ghante skool mein band raha chhaatr
स्कूल - फोटो : amarujala
गांव कंसुरी स्थित प्राथमिक विद्यालय में कक्षा एक का छात्र रोहित शिक्षकों की लापरवाही के कारण तीन घंटे तक स्कूल में बंद रहा। छुट्टी के बाद मासूम के घर नहीं पहुंचा तो परिवारीजन ने तलाशी के दौरान यूपी डायल-100 को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्कूल की चाबी मंगा कर ताला खोला तो मासूम कमरे में रोता मिला। तब जाकर परिवारीजनों को कलेजे का टुकड़ा सही सलामत देख चैन की सांस आई। पिता ने शिक्षकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बागवाला थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।  
विज्ञापन

बागवाला के गांव कंसुरी निवासी रोहित (06) पुत्र रामपाल प्राथमिक विद्यालय कंसुरी में कक्षा एक में पढ़ता है। शुक्रवार सुबह वह स्कूल गया और वहां जाकर सो गया। शिक्षकों की लापरवाही का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मासूम छात्र स्कूल के एक क्लास रुप में में सोता रहा और शिक्षकों को इस ओर ध्यान भी नहीं गया। और तो और स्कूल की छुट्टी होने के बाद दोपहर एक बजे शिक्षक कमरों की तलाशी लिए बिना स्कूल के गेट पर ताला लगा चलते बने। मासूम की नींद टूटी तो उसने अपने-आप को कमरे में अकेला बंद पाया और रोने लगा। स्कूल छुट्टी के दो घंटे जब मासूम रोहित घर नहीं पहुंचा तो परिवारीजनों को चिंता हुई। परिवारीजनाें ने गांव में तलाश करते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्कूल का ताला खुलवाया तो मासूम रोता मिला। तब जाकर मां-बाप ने राहत की सांस ली। थानाध्यक्ष ने बताया कि तलाश के दौरान शाम करीब चार बजे छात्र रोहित को प्राथमिक स्कूल के कमरे से रोते हुए बरामद कर परिवारीजनों के सुपुर्द कर दिया है। एसओ नेे बताया कि मासूम रोहित के पिता रामपाल ने स्कूल के शिक्षकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन


शिक्षकों को क्लास रूम चेक करने के बाद स्कूल में ताला लगाना चाहिए था। ये लापरवाही का मामला है। छात्र के पिता की शिकायत पर शिक्षकों को चेतावनी भी दी गई है और कार्रवाई भी होगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रमाकांत वर्मा, बीएसए एटा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed