फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   shaasan kee yojanaon ka laabh graameenon tak pahunchaen

शासन की योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक पहुंचाएं

Wed, 27 Apr 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
अमर उजाला ब्यूरो, एटा Updated Wed, 27 Apr 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
shaasan kee yojanaon ka laabh graameenon tak pahunchaen
जारई में चौपाल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मंडलायुक्त अलीगढ़ चंद्रकांत ने मंगलवार को देर रात्रि ब्लाक अमांपुर के वर्ष 2015-16 के लिए चयनित लोहिया ग्राम जारई में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। मंडलायुक्त ने गर्मी के मौसम में किसानों को पानी की समस्या न होने देने के लिए जिला प्रशासन को चेताया। वहीं विकास कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने विद्यालय परिसर में ग्रामवासियों से रूबरू होकर गांव में हुए विकास एवं निर्माण कार्यों व विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों की जानकारी ली। उन्होंने संपर्क मार्ग एवं सीसी रोड की मरम्मत कराने, खड़ंजा नाली एवं एक खराब हैंडपंप ठीक कराने, कैंप लगाकर सभी पशुओं का टीकाकरण कराने तथा लाभार्थियों को पट्टों पर कब्जा दिलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा है कि सभी सरकारी योजनाओं व कार्यक्रमों का लाभ दूरदराज के अंचलों में जन-जन तक पहुंचे। बताया गया कि गांव में 28 हैंडपंप हैं, जिनमें एक खराब है। दो लाभार्थियों को पट्टों पर कब्जा नहीं मिला है। संपर्क मार्ग, सीसीरोड व नाली खड़ंजे की मरम्मत होनी है। विद्युत ट्रांसफार्मर 10 केवी के 10 हैं, 109 खंभे तथा 88 कनेक्शन हैं, 14 सोलर लाइटें हैं। गांव में 299 स्वच्छ शौचालय, 5 इन्दिरा आवास, 2 लोहिया आवास बने हैं। वृद्धावस्था पेंशन के 74, विधवा पेंशन के 16 व समाजवादी पेंशन के 44 व विकलांग पेंशन के 21, मनरेगा के 119 लाभार्थी हैं। 114 किसानों का मृदा परीक्षण हुआ है। केसीसी लाभार्थी 20 हैं, 10 नि:शुल्क बोरिंग हुए हैं, 162 पशुओं का टीकाकरण हुआ है।  इस अवसर पर डीएम के विजयेंद्र पाण्डियन, सीडीओ श्रीनिवास मिश्र, सीएमओ डा. सत्य सिंह सहित सभी विभागों के अधिकारी कर्मी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओं को दिए कार्रवाई के निर्देश
कासगंज(ब्यूरो)। मंडलायुक्त ने स्वास्थ्य केंद्र अमांपुर का निरीक्षण करते हुए वहां कोई मरीज भर्ती न मिलने पर नाराजगी व्यक्त की। लगभग एक वर्ष पुराने अभिलेख चेक करने पर जननी सुरक्षा योजना में लाभार्थियों को भुगतान न होने पर उन्होंने चिकित्साधीक्षक के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश सीएमओ को दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed