फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Severed hand found inside a black polythene bag among medical waste.

Etah News: मेडिकल वेस्टेज में काली पॉलिथीन के अंदर मिला कटा हुआ हाथ

Fri, 14 Aug 2026 12:09 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Severed hand found inside a black polythene bag among medical waste.
एटा। शहर से कासगंज रोड की ओर रेलवे पुल के नीचे कूड़ा डाला जाता है। यहां बृहस्पतिवार को मेडिकल वेस्टेज में काली पॉलिथीन के अंदर एक कटा हुआ हाथ मिला है। सूचना पर कोतवाली नगर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। घटना स्थल से साक्ष्य एकत्रित करने के बाद हाथ को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात क्षेत्र में रेलवे पुल से कासगंज की ओर कूड़ा डाला जाता है। यहां नगर पालिका के अलावा अन्य लोग भी कूड़ा डाल जाते हैं। बृहस्पतिवार को वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने काली पॉलिथीन में एक हाथ का पंजा देखा और पुलिस को सूचना दी जानकारी मिलते ही कोतवाली देहात प्रभारी केके लोधी मौक पर पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जब पॉलिथीन को खोलकर देखा तो कोहनी से ऊपर तक कटा हुआ था। यह देखकर फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य संकलन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उस हाथ को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडेय ने बताया कि आसपास सीसीटीवी कैमरा नहीं है किसी की हत्या कर अंगों को इधर-उधर फेंका गया हो। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed