फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Seven people were injured due to brick and stone walking on two sides in minor argument in Etah

दो पक्षों में चले ईंट-पत्थरः 18 लोग घायल, छह की हालत नाजुक, रेफर, होली में लकड़ियां रखने को लेकर हुआ था विवाद

Wed, 08 Mar 2023 02:09 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 08 Mar 2023 02:09 PM IST
सार

एटा में होली पर्व पर सुबह-सुबह ही रंग में भंग हो गया। यहां अभी होली का रंग और फगुआ की बयार चढ़ना शुरू ही हुई थी कि दो पक्षों में ईंट-पत्थर चलने लगे। इसमें डेढ़ दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। 
 

विज्ञापन
Seven people were injured due to brick and stone walking on two sides in minor argument in Etah
घायलों का सीएचसी में किया गया इलाज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में बुधवार की सुबह होली के दिन मामूली कहासुनी में दो पक्षों में ईंट-पत्थर चलने लगे। इसमें डेढ़ दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सभी घायलों को आनन-फानन अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज किया गया।

विज्ञापन


मामला जलेसर कोतवाली क्षेत्र के फाजिलपुर गांव का है। यहां बुधवार की सुबह हंसी-खुशी होली का उत्सव मनाया जा रहा था। लोग एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली की बधाई दे रहे थे। फगुआ गीतों का गायन किया जा रहा था। लोग गन्ना के रस से बनाई गई ठंडाई का आनंद ले रहे थे। 

विज्ञापन

दो पक्षों में बरस रहे थे ईंट-पत्थर

सुबह के 9.30 बज रहे थे। होली का रंग और फगुआ गीतों की बयार अभी चढ़नी शुरू हुई थी। इसी बीच एक मोहल्ला में अचानक चीख-पुकार सुनाई दी। शोरगुल ने लोगों का आनंद छीन लिया था। लोग फगुआ, ठंडाई और रंग-गुलाल छोड़कर आवाज आने वाली दिशा की ओर भागे। वहां पहुंचे तो दृश्य देख हैरान रह गए और खुद का बचाव करने के लिए जगह ढूंढने लगे। वहां दो पक्षों में ईंट-पत्थर बरस रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Seven people were injured due to brick and stone walking on two sides in minor argument in Etah
घायलों को ट्रीटमेंट देते डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला

दोनों पक्षों से 18 लोग घायल हो गए

इससे पहले कि गांव के लोग बीच-बचाव करते दोनों पक्षों से 18 लोग घायल हो चुके थे। लोग घायलों को लेकर तत्काल सीएचसी, जलेसर पहुंचे। यहां उन्हें उपचार दिया गया। आसपास के रहने वाले लोगों ने बताया कि बीती रात भी दोनों पक्षों में होली में लकड़ियां रखने को लेकर विवाद हो गया था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी और दोनों पक्षों को शांत करा दिया था। उसी खुन्नस में आज सुबह फिर से दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।

यह लोग हुए घायल

लोगों ने बताया कि दोनों पक्षों से 18 से अधिक लोग घायल हो गए। इनके हाथ, पैर और सिर में गंभीर चोटें हैं। इनमें से छह की हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है। घायलों में एक पक्ष से अमन कुमार, कल्याण सिंह, अशोक, दयाशंकर, आनंद कुमार, आकाश, हुकम पाल, किशन पाल, राजेंद्र और दूसरे पक्ष से दयाशंकर, रकम पाल सिंह के अलावा कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed